BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया केसः विनय शर्मा का कोर्ट में नया पैंतरा, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का दिया हवाला

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in Uncategorized
निर्भया केसः विनय शर्मा का कोर्ट में नया पैंतरा, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का दिया हवाला

निर्भया केसः विनय शर्मा का कोर्ट में नया पैंतरा, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने का दिया हवाला

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः निर्भया केस के दोषी लगातार सजा से बचने के लिए पैंतरेबाजी कर रहे. इस बार दोषी विनय शर्मा ने मानसिक स्थति खराब होने की दलील देकर फांसी से माफी की मांग की है.

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दोषियों को अलग-अलग फांसी देने का मामला

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति की ओर से दया याचिका खारिज करने के खिलाफ दोषी विनय शर्मा की याचिका पर फैसला शुक्रवार के लिए सुरक्षित रख लिया है.

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस : सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को केंद्र की याचिका पर करेगा सुनवाई

निर्भया केस में दोषी विनय के वकील ने फांसी टालने के लिए पैंतरा इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘विनय शर्मा की मानसिक स्थिति सही नहीं है, मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की वजह से विनय मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहा है, इसलिए उसको फांसी नही दी जा सकती है.’

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस: सभी दोषियों को एक साथ होगी फांसी, 7 दिन का समय

वकील एपी सिंह ने कहा, ‘मेरे क्लाइंट को जेल प्रशासन द्वारा कई बार मानसिक अस्पताल में भेजा गया उसको दवाइयां दी गई किसी को मानसिक अस्पताल तब भेजा जाता है जब उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं हो.

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस: SC ने की दोषी अक्षय की भी क्यूरेटिव पिटिशन खारिज

एपी सिंह ने कहा कि विनय शर्मा की मानसिक स्थिति सही नहीं है, मानसिक रूप से प्रताड़ित होने की वजह से विनय मेंटल ट्रॉमा से गुजर रहा है इसलिए उसको फांसी नही दी जा सकती है. एपी सिंह ने कहा यह विनय शर्मा के जीने के अधिकार आर्टिकल 21 का हनन है.

यह भी पढ़ेंः याचिका खारिज होने पर निर्भया केस के आरोपी मुकेश की आखिरी उम्मीद भी टूटी

राष्ट्रपति की ओर से दया याचिका खारिज किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए वकील एपी सिंह ने कहा कि मैं अन्याय को रोकना चाहता हूं, आधिकारिक फाइल पर गृह मंत्री और एलजी के दस्तखत का नहीं हैं, इसलिए मैं फाइल का निरीक्षण करना चाहता हूं.

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस: फांसी का फंदा आया और करीब, दोषी पवन की याचिका SC में खारिज

मैंने इसके लिए आरटीआई दाखिल की है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बेंच को सभी दस्तावेज दिए और बताया कि दस्तावेजों पर दस्तखत किया गया है. विनय शर्मा के वकील ने कहा कि यह दस्तावेज वॉट्सऐप से मंगाया गया है.

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस का कर इस्तेमाल, सत्ता में आए केजरीवाल 

जस्टिस भनुमाती ने कहा कि यह दस्तावेज आपके लाभ के लिए नहीं है, यह अदालत की संतुष्टि के लिए है. एपी सिंह ने कहा कि मेरा क्लाइंट विनय को फांसी पर लटकाया जाएगा यह कोई प्राइवेट जॉब नहीं है यह उप राज्यपाल की संवैधानिक ड्यूटी का मामला है.

यह भी पढ़ेंः निर्भया केस: सुप्रीम कोर्ट में दोषी के वकील ने फांसी की सजा की वैधता पर उठाए सवाल

विनय शर्मा के वकील एपी सिंह ने कहा कि पहली बार देश मे ऐसा होगा 4 ऐसे लोगों को फांसी दी जाएगी जो हैबिचुअल अपराधी नहीं हैं. एपी सिंह ने यह भी कहा कि मामले में दस्तावेज वॉट्सऐप से मंगाया जा रहा, क्यों नहीं असली दस्तावेज दिखाए जा रहे हैं, मेरे क्लाइंट को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया है.

यह भी पढ़ेंः निर्भया की मां का फूटा गुस्सा, कहा – सब सिर्फ मुजरिमों की ही सुन रहे हैं

विनय शर्मा के वकील ने कहा कि राष्ट्रपति के पास लंबित दया याचिका की लाइन लगी हुई है, लेकिन सिर्फ इस मामले में पिक ऐंड चूज की नीति को अपनाया जा रहा है, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर, स्मृति ईरानी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने निर्भया मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक की.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा दोषी विनय दया याचिका के साथ MHA ने विनय की पारिवारिक स्तिथि और उसके भाई बहन की जानकारी और सभी दस्तावेज राष्ट्रपति के पास भेजे थे. सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि विनय की दया याचिका खारिज करते हुए MHA ने कहा था कि बहुत जघन्य अपराध है और यह रेयर ऑफ द रेयरेस्ट का मामला है.

सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि जेल के सभी कैदियों को रूटीन मानसिक चेकअप किया जाता है. विनय की दया याचिका खारिज होने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलवामा के शहीदों के सम्मान में छात्र रैली कल

Next Post

कांग्रेस ओबीसी विभाग का धरना 15 को, तैयारियों को लेकर बैठक

Next Post
कांग्रेस ओबीसी विभाग का धरना 15 को, तैयारियों को लेकर बैठक

कांग्रेस ओबीसी विभाग का धरना 15 को, तैयारियों को लेकर बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d