BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निर्भया के दरिंदो को एक साथ होगी फांसी

by bnnbharat.com
January 1, 2020
in Uncategorized
निर्भया के दरिंदो को एक साथ होगी फांसी

निर्भया के दरिंदो को एक साथ होगी फांसी

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः    यह पहला मौका होगा, जब एक साथ चार लोगों को तिहाड़ जेल में फांसी दी जाएगी. इससे पहले 1982 में रंगा-बिल्ला को एकसाथ फांसी दी गई थी.

दोनों को एक ही तख्त पर फांसी दी गई थी. देश ही दक्षिण एशिया की सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल में बंद निर्भया के चारों दरिंदों अक्षय, विनय, मुकेश और पवन को फांसी देने की तैयारी जोरों पर है. बताया जा रहा है कि क्यूरेटिव पेटिशन और राष्ट्रपति के पास दया याचिका देने के अलावा इन चारों दोषियों के पास कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा.

दोनों ओर से याचिका खारिज होने के बाद सभी चारों दोषियों को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी जाएगी. तिहाड़ जेल प्रशासन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, चारों दोषियों विनय, मुकेश, पवन और अक्षय को एक साथ फांसी देने के लिए एक ही तख्त तैयार कर लिया गया है.

पहले यहां पर दो ही लोगों को फांसी दिए जाने का इंतजाम था. तिहाड़ जेल प्रशासन ने तख्त की लंबाई बढ़ा दी है और सोमवार को ही पीडब्ल्यूडी ने यह काम पूरा किया है.

बताया जा रहा है कि तिहाड़ की जेल संख्या तीन में यह तख्त तैयार किया गया है. दरअसल, जेल में फांसी पर लटकाने के बाद उसके नीचे एक पर्याप्त मात्रा में गहराई होनी चाहिए, जिससे शव को उतारा जा सके. ऐसे में यहां पर गहरा गड्ढा करने के लिए जेसीबी की मदद भी ली गई .

वहीं बताया जा रहा है कि छुट्टियों के बाद सुप्रीम कोर्ट के खुलते ही चारों दोषियों को क्यूरेटिव पेटिशन डालना होगा. दअसल, पिछली सुनवाई में कोर्ट ने एक दोषी अक्षय की पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए तीन सप्ताह के भीतर क्यूरेटिव याचिका दायर करने की बात कही थी.

ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में दोषियों की क्यूरेटिव पेटिशन डाली जाएगी. क्यूरेटिव पेटिशन और राष्ट्रपति के पास दया याचिका खारिज होने के बाद चारों का फांसी पर लटकना तय हो जाएगा.

बताते चलें कि 16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती बस में चारों दोषियों अक्षय, पवन, विनय और मुकेश ने निर्भया के साथ दरिंदगी की थी.

दिल्ली में हुए इस कृत्य से देश के साथ-साथ पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था। इसके बाद फास्ट ट्रैक कोर्ट में हुई सुनवाई में निचली अदालत के बाद दिल्ली हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी चारों की फांसी की सजा पर मुहर लगा चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

19 रुपये महंगा हुआ रसोईं गैस सिलेंडर 

Next Post

मेरे दरवाजे पर न करें राजनीति

Next Post
मेरे दरवाजे पर न करें राजनीति

मेरे दरवाजे पर न करें राजनीति

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d