लातेहार: लातेहार जिले के मनिका प्रखंड के बंदुआ गांव में बुधवार को मनरेगा योजना से निर्माणाधीन कुआं धंस गया, जिससे कुआं निर्माण में मजदूरी कर रही दो महिला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गई. वहीं अन्य मजदूर बाल बाल बच गए. घायल मजदूरों में सविता देवी और शर्मिला कुमारी शामिल हैं. दोनों बंदुआ गांव के ही निवासी हैं. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बतायी गयी है.

