BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

धार्मिक आस्था को लेकर भाजपा राजनीति न करें-कांग्रेस

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
धार्मिक आस्था को लेकर भाजपा राजनीति न करें-कांग्रेस

धार्मिक आस्था को लेकर निशिकांत दूबे राजनीति न करें-कांग्रेस

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा है कि भाजपा सांसद निशिकांत दूबे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस कोविड-19 से उत्पन्न संकट की परिस्थिति में अनर्गल बयानबाजी के पहले दिल्ली में बैठे अपनी पार्टी के आका से पूछे कि पूरे देश को इस मुश्किल की अवस्था में धकेलने के लिए जिम्मेवार कौन है.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रही है, राज्य सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को घर वापस लेने का साहसिक काम किया. इस दौरान कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी भी हुई, लेकिन राज्य सरकार के प्रयास से स्थिति लगातार नियंत्रण में आ रही है. झारखंड में 77 प्रतिशत संक्रमित स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है.
आलोक कुमार दूबे ने कहा कि श्रावणी मेले में हर साल श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, ऐसे में सोशल डिस्टेसिंग का पालन मुश्किल है, इसलिए सरकार ने श्रावणी मेले के आयोजन को स्थगित रखने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था को लेकर राजनीति करने के बजाय संकट की इस घड़ी में सभी को सहयोग करना चाहिए. इससे पहले भी पुरी में रथ यात्रा को लेकर उच्चतम न्यायालय का फैसला आया था और क्फर्यू के बीच सीमित संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में रथयात्रा का आयोजन किया गया था. श्रावणी मेले को लेकर भी अदालत में मामला विचाराधीन है, कोर्ट का जो भी फैसला आएगा, वह मान्य होगा, लेकिन राज्य सरकार की ओर से मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए जो भी  फैसला लिया गया है, पार्टी उसके साथ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बालू परिवहन में लगे वाहन संचालकों का प्रदर्शन

Next Post

केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव

Next Post
केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव

केंद्र प्रवासियों को भी अगले छह महीने के लिए खाद्यान्न और चना उपलब्ध कराये ; डॉ रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d