BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना काल में नितिन गडकरी के मंत्रालय ने तोड़ा सड़क बनाने का रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
September 6, 2020
in Uncategorized
कोरोना काल में नितिन गडकरी के मंत्रालय ने तोड़ा सड़क बनाने का रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना काल में जब सब कुछ ठप रहा, तब सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय युद्धस्तर पर सड़कों के निर्माण में जुटा रहा. अप्रैल से अगस्त के बीच मंत्रालय ने सड़कों के निर्माण का नया रिकॉर्ड बनाया है. नितिन गडकरी के मंत्रालय ने कोरोना काल में जहां लक्ष्य से दोगुनी सड़कें बनाई हैं, वहीं हाईवे निर्माण कार्य अवार्ड करने के मामले में भी मंत्रालय ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस साल अप्रैल से अगस्त के दौरान कुल 2771 किलोमीटर राजमार्ग बनाने का लक्ष्य रखा था. कोरोना काल की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य से चार सौ किलोमीटर ज्यादा 3181 किलोमीटर हाईवे का निर्माण हुआ. इसमें राज्य लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 2104 किलोमीटर, एनएचएआई ने 879 किलोमीटर और एनएचआईडीसीएल ने198 किलोमीटर राजमार्ग का निर्माण किया.

दोगुनी सड़कें बनाई

खास बात है कि अगस्त 2019 तक जहां 1367 किलोमीटर नेशनल हाईवे निर्माण अवार्ड हुआ था, वहीं इस बार अगस्त 2020 तक दोगुने से ज्यादा 3300 किलोमीटर लंबाई के राष्ट्रीय राजमार्ग अवार्ड हुआ. मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के बावजूद अप्रैल से अगस्त के बीच कुल 31 हजार करोड़ की धनराशि से 744 किलोमीटर हाईवे निर्माण का काम सौंपा गया. यह पिछले तीन सालों में सर्वाधिक है.

बता दें, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर के लिए एक लाख करोड़ लागत के प्रोजेक्ट की स्वीकृति दी है. इस प्रोजेक्ट तैयार होने के बाद दिल्ली से मुंबई 12 घंटे में पहुंचना संभव होगा. साल 2023 से पहले इसे बनाने करने का लक्ष्य है. यह दुनिया का सर्वाधिक लंबा एक्सप्रेस हाईवे होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना: संजय राउत

Next Post

मुंगेर विवि ने जारी की वोकेशनल कोर्स की मेरिट सूची

Next Post
मुंगेर विवि ने जारी की वोकेशनल कोर्स की मेरिट सूची

मुंगेर विवि ने जारी की वोकेशनल कोर्स की मेरिट सूची

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d