दिल्लीः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा, मैं कोविड-19 संक्रमित हो गया हूं. मैं हाल ही में मेरे साथ संपर्क में आए उन सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे खुद को आइसोलेट करें और कोरोना जांच करवाएं.


