BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश कुमार ने कहा, पवन वर्मा के ईमेल से भेजे गए पत्र का कोई महत्व नहीं

by bnnbharat.com
January 25, 2020
in समाचार
नीतीश कुमार ने कहा, पवन वर्मा के ईमेल से भेजे गए पत्र का कोई महत्व नहीं

नीतीश कुमार ने कहा, पवन वर्मा के ईमेल से भेजे गए पत्र का कोई महत्व नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अपनी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता पवन वर्मा द्वारा भेजे गए एक पत्र को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि वह पवन वर्मा के पत्र को कोई तवज्जो नहीं देते.

नीतीश ने कहा कि पत्र लिखने का यह कौन-सा तरीका है कि पहले पत्र को ई-मेल करते हैं, फिर मीडिया में जारी कर देते हैं. कर्पूरी ठाकुर जयंती के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार से पवन वर्मा के भेजे गए पत्र के संबंध में सवाल पूछे गए.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘इसको पत्र कहते हैं? कोई आदमी पार्टी का रहता है, पत्र लिखता है और पत्र देता है, तब न उसका जवाब होता है. इसे पत्र कहते हैं? ईमेल पर भेज दीजिए कुछ और प्रेस में जारी कर दीजिए.’

उल्लेखनीय है कि दो दिन पूर्व जद(यू) के नेता पवन वर्मा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर दिल्ली चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन पर सवाल उठाया था और पूछा था कि जब नीतीश कई मौकों पर खुद भाजपा की नीतियों का विरोध कर चुके हैं तो फिर बिहार के बाहर गठबंधन क्यों किया.

पूर्व सांसद पवन वर्मा ने अपने पत्र में नीतीश से उनकी विचारधारा को स्पष्ट करने को कहा था.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को भी नीतीश कुमार ने पवन वर्मा के विषय में कहा था कि वह किसी भी पार्टी में जा सकते हैं. इसके बाद पवन वर्मा ने कहा था कि वह अपनी आगे की रणनीति का फैसला अपने पत्र पर पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार का जवाब आने के बाद करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

26 जनवरी एवं सरस्वती पूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Next Post

सर्दियों में दवा की तरह काम करता है गुड़, फायदे जान कर रह जाएंगे हैरान

Next Post
सर्दियों में दवा की तरह काम करता है गुड़, फायदे जान कर रह जाएंगे हैरान

सर्दियों में दवा की तरह काम करता है गुड़, फायदे जान कर रह जाएंगे हैरान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d