BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

2020 में नीतीश कुमार को सत्‍ता से हटा देना है: लालू यादव

by bnnbharat.com
January 4, 2020
in समाचार
2020 में नीतीश कुमार को सत्‍ता से हटा देना है: लालू यादव
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जेल से ही राजनीतिक सरगर्मियों पर नजर रख रहे हैं. उनके इशारे पर ट्विटर से नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ ट्वीट होते हैं. अब लालू ने लिखा है कि ‘2020 में नीतीश कुमार को सत्‍ता से हटा देना है.’ उन्‍होंने ट्वीट किया, “दो हजार बीस हटाओ नीतीश”.

एक दिन पहले लालू ने ‘भूत’ वाले किस्‍से को लेकर नीतीश पर निशाना साधा था. नए साल की बधाई देने आए लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक किस्सा सुनाया था, जो काफी सुर्खियों में आ गया. उन्होंने कहा था कि राजद प्रमुख लालू ने एक बार उनसे कहा था, “सीएम आवास में भूत छोड़कर आए हैं.”

इसपर लालू के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शुक्रवार को ट्वीट किया गया, “इस बार जनता कसके वोट की झाड़-फूंक से इनके सारे भूत-प्रेत छुड़ा देगी. विकराल बेरोजगारी, महंगाई, ध्वस्त विधि व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और घूसखोरी जैसे सतही भूत-प्रेती और डरावने मुद्दों की बात नहीं करके छलिया लोग जनता को भ्रमित करने के लिए भुतही बातें कर रहे हैं.”

लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी एक ट्वीट में लिखा, “गरीबों के खेवनहार जब 2005 में सीएम (मुख्यमंत्री) आवास से निकले थे, तब उसमें एक भूत घुसा था.” राबड़ी ने आगे लिखा, “सीएम आवास में भूत छोड़कर आया हूं’. साहब के इस वाक्य का भावार्थ नीतीश जी शायद समझ नहीं पाए. 15 वर्ष बाद भी नीतीश जी आवास में सुबह-सुबह आइना देखते हैं तो उन्हें भूत ही नजर आता है.”

JDU ने गुरुवार को पोस्टर के जरिए RJD से ’15 साल बनाम 15 साल’ को लेकर ‘हिसाब दो’ की मांग की थी. जवाब में RJD ने शुक्रवार को पोस्टर के जरिए ही जवाब दिया और JDU के 15 साल को ‘झूठ की टोकरी’ बताकर कानून-व्यवस्था के बहाने निशाना साधा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौका पलटने से 1 की मौत, 5 को बचाया गया

Next Post

पत्नी की लत से परेशान पति ने कहा नहीं रखूंगा साथ

Next Post
पत्नी की लत से परेशान पति ने कहा नहीं रखूंगा साथ

पत्नी की लत से परेशान पति ने कहा नहीं रखूंगा साथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d