BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश कुमार का कैबिनेट विस्तार, चौंका सकते हैं ये चेहरे…

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
भाजपा के खाते में दो डिप्टी CM, 16 मंत्री ले सकते हैं शपथ
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में सबकी नजरें मंत्रिमंडल के विस्तार पर टिकी हुई हैं. माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा. राजभवन के करीबी सूत्र फिलहाल शपथ ग्रहण की तारीख नहीं बता रहे हैं लेकिन संकेत दे रहे हैं कि मंत्रिमंडल का विस्तार किसी भी वक्त हो सकता हैं.

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के कल देर शाम, नीतीश कुमार से मुलाकात करते ही कयासों का बाज़ार गर्म हो गया. सीएम आवास से बाहर निकलने के बाद जायसवाल ने मंत्रियों की सूची को लेकर पत्ते नहीं खोले. उपमुख्यमंत्री तार किशोर ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सब कुछ ठीक होने का दावा किया.
शाहनवाज हुसैन बन सकते हैं मंत्री

कुछ बड़े नाम जिनको मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, उसमें बीजेपी के शाहनवाज हुसैन का नाम शामिल है. दूसरा महत्वपूर्ण नाम सम्राट चौधरी का है, जो बीजेपी के ही एमएलसी हैं. ये शकुनि चौधरी के बेटे हैं और नीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण के मजबूत आधार माने जाते हैं.

जेडीयू से श्रवण कुमार भी चर्चा में

जेडीयू से श्रवण कुमार भी चर्चा में हैं, क्योंकि ये नीतीश कुमार के करीबी माने जाते हैं. सामाजिक समीकरणों के हिसाब से ये कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं. जेडीयू के ही सुनील कुमार और महेश्वर हजारी की चर्चा जोरों पर है, ये दोनों दलित कोटे से हैं. ये बता दें कि सुनील कुमार पूर्व आईपीएस हैं और चुनाव से ठीक पहले ही वो जेडीयू में शामिल हुए थे. वहीं महेश्वर हजारी पूर्व सांसद हैं और नीतीश कुमार की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रह चुके हैं. ये रामविलास पासवान के करीबी रिश्तेदार भी हैं.

सुमित सिंह पा सकते हैं मंत्रिमंडल में जगह

राजपूत कोटे से, सुमित सिंह, जो पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे हैं, मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं. सुमित ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीतकर आने के बाद जेडीयू का दामन थामा था. जमुई के चकाई से विधायक बने, सुमित सिंह चिराग पासवान के धुर विरोधी माने जाते हैं. इस वक्त नीतीश मंत्रीमंडल में 13 मंत्री शामिल हैं, विस्तार के बाद 23 और मंत्रियों के शामिल होने की गुंजाइश है. अगर नीतीश की पिछली सरकार को देखें तो उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 35 मंत्री शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घूसखोरी मामला: वाइस चेयरमैन जे वाई ली को ढाई साल की सजा

Next Post

पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी के के खिलाफ चार्जशीट दायर

Next Post
पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी के के खिलाफ चार्जशीट दायर

पूर्व DGP सुमेध सिंह सैनी के के खिलाफ चार्जशीट दायर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d