BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार के विकास के प्रति नीतीश कुमार का समर्पण सराहनीय: भारती सत्येंद्र देव

by bnnbharat.com
June 25, 2020
in Uncategorized
बिहार के विकास के प्रति नीतीश कुमार का समर्पण सराहनीय: भारती सत्येंद्र देव

बिहार के विकास के प्रति नीतीश कुमार का समर्पण सराहनीय: भारती सत्येंद्र देव

Share on FacebookShare on Twitter

बख्तियारपुर (पटना): बिहार के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता भारती सत्येंद्र देव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में विकास की बयार तेजी से बह रही है. हर क्षेत्र में विकास हो रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के सर्वांगीण विकास के प्रति कृतसंकल्पित हैं. इसीलिए बिहार की जनता ने उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी है.

भारती ने कहा कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में विकास का जितना काम हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ. सूबे की सामाजिक समरसता बनाए रखने और सभी समुदायों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को सरजमीं पर उतारने में नीतीश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

बेपटरी हुए राज्य को पटरी पर लाने के लिए नीतीश कुमार ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए सकारात्मक पहल की, नतीजतन बिहार की साफ-सुथरी छवि पूरे देश में बनी है. भारती ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू करने, दहेज प्रथा पर रोक लगाने, भ्रष्ट अधिकारियों की नकेल कसते हुए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में नीतीश कुमार द्वारा की गई पहल मील का पत्थर साबित हुई है.

राज्य में नेशनल थर्मल पावर प्लांट (एनटीपीसी,बाढ़) की स्थापना, राजगीर में आयुध कारखाना, नालंदा जिलांतर्गत हरनौत में रेल कोच मरम्मत व निर्माण कारखाना, नालंदा जिलांतर्गत पावापुरी स्थित नानंद गांव में सैनिक स्कूल की स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण कार्यों को धरातल पर उतारने में नीतीश कुमार सफल रहे हैं.

राज्य में उद्यमियों और निवेशकों को बढ़ावा देने के लिए नीतीश सरकार की नीतियों की चहुंओर सराहना की जा रही है. युवाओं, महिलाओं, किसान-मजदूरों के कल्याणार्थ विशेष रूप से योजनाओं को अमली जामा पहनाने के लिए नीतीश कुमार सतत प्रयासरत हैं.  उनके कार्यकाल में सभी वर्गों के लोगों के हितों की रक्षा हो रही है.

उन्होंने कहा कि स्कूली छात्राओं के बीच साईकल वितरण, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ, नये मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना सहित मेडिकल, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए सीटों की संख्या में वृद्वि,नालंदा स्थित ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के जीर्णोद्धार कर वहां फिर से शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कराना नीतीश सरकार की उत्कृष्ट उपलब्धि मानी जा रही है.

बख्तियारपुर-राजगीर  के बीच कभी एक रेलगाड़ी (अप-डाउन) का परिचालन हुआ करता था. वहीं,अब देश के  विभिन्न जगहों के लिए इस मार्ग पर आधा दर्जन से अधिक ट्रेन का परिचालन हो रहा है. यह नीतीश कुमार के प्रयासों का ही प्रतिफल है. भारती सत्येंद्र देव ने कहा कि कुल मिलाकर बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार का समर्पण सराहनीय ही नहीं, अनुकरणीय भी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टेक्निकल यूनिवर्सिटी के गेट पर झारखंड N.S.U.I ने किया ताला बंद, विरोध प्रदर्शन

Next Post

तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां से छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Next Post
तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां से छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

तीरंदाज दीपिका कुमारी की मां से छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d