BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश कुमार का अहंकार टूटेगा, जीत का परचम लहराएगी लोजपा: वीरेन्द्र प्रधान

by bnnbharat.com
October 8, 2020
in समाचार
नीतीश कुमार का अहंकार टूटेगा, जीत का परचम लहराएगी लोजपा: वीरेन्द्र प्रधान
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोजपा जीत का परचम लहराएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अहंकार टूटेगा.  

बिहार विधानसभा के चुनाव में इस बार व्यापक जनसमर्थन से लोजपा का एक सौ से अधिक सीटों पर विजय पताका फहरेगा. विजयी होंगे. प्रधान ने बिहार के वर्तमान राजनीतिक हालात और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि बिहार में अगली सरकार भाजपा-लोजपा गठबंधन की बनेगी.

बिहार की जनता का विश्वास लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के प्रति शुरू से ही रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए बिहार की जनता की सेवा में निरंतर लगे हैं.

जनसेवा को सर्वोपरि समझते हुए जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के प्रति सदैव तत्पर रहना चिराग पासवान की दिनचर्या में शुमार है. प्रधान ने कहा कि झारखंड और बिहार में लोजपा का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है.

पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेताओं का लोजपा में शामिल होने का सिलसिला जारी है. बिहार-झारखंड की अधिकतर जनता लोजपा के समर्थन में है.

उन्होंने कहा कि जन-कल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप देने की दिशा में लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान समर्पित भाव से काम करते रहे हैं. जनहित और देशहित में उनके द्वारा किए गए कई उल्लेखनीय कार्य मील का पत्थर साबित हुए हैं.

प्रधान ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने लोजपा के साथ छल किया. इसका करारा जवाब चुनाव में बिहार की जनता देगी. जदयू को बिहार की जनता ने हाशिए पर धकेलने का निर्णय ले लिया है.

प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अवसरवादी राजनीति के तहत सिर्फ अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए गठबंधन में शामिल दलों को दिग्भ्रमित करते रहे हैं. बिहार की जनता उनकी अवसरवादी प्रवृत्ति से भली-भांति परिचित हो चुकी है. इस बार  उनका अहंकार टूटेगा.

प्रधान ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी स्पष्ट कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद लोजपा भाजपा के साथ सरकार बनाने की पहल करेगी. लोजपा को जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां, एनडीए में हूं और रहूंगा: DGP

Next Post

9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

Next Post
9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

9 अक्टूबर से बेरमो- दुमका विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d