BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश कुमार का पलड़ा भारी, राजद भी पा सकता है 100 सीट

by bnnbharat.com
October 25, 2020
in Uncategorized
नीतीश कुमार का पलड़ा भारी, राजद भी पा सकता है 100 सीट
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्‍ली:-  बिहार चुनाव  की रणभूमि में सभी दल पूरे जोर-शोर से जीत पाने के लिए पूरी कोशिश में  जुट गए हैं. एनडीए से लेकर आरजेडी और जेडीयू, सभी दल इस समय तेजी से अपने प्रचार अभियान में जुटे हैं. बड़ी संख्‍या में रैलियों के अलावा नेता घर-घर जाकर भी लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं. इस बार बिहार में किसकी सरकार बन रही है? यह सवाल सभी पूछ रहे हैं. इस बीच एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल  सामने आए हैं. इनके मुताबिक बिहार चुनाव में इस बार एनडीए की सरकार सत्‍ता में आ सकती है. वहीं तेजस्‍वी यादव दूसरे स्‍थान पर रह सकते हैं.

एबीपी न्‍यूज में प्रकारित रिपोर्ट में बताया गया है कि बिहार चुनाव के एबीपी-सीवोटर ओपिनियन पोल के अनुसार एनडीए को अधिक सीटें मिलेंगी.नीतीश कुमार की अगुवाई वाला एनडीए सबसे आगे दिख रहा है. नीतीश+ को 135-159 सीट, लालू+ को 77-98 सीट और एलजेपी को 1-5 सीट मिल सकती हैं. वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं. मतलब अगर बिहार की कुल 243 सीटों में वोट प्रतिशत की बात करें तो नीतीश+ को 43% वोट, लालू+ को 35 % वोट, चिराग पासवान की एलजेपी को 4% वोट और 18% वोट अन्य दलों को मिलने की संभावना है.

सीमांचल का हाल

बिहार के सीमांचल में कुल 24 सीटें हैं. एबीपी न्यूज़- सी वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक यहां नीतीश कुमार+ को 11-15 सीट, लालू+ के खाते में 8-11 सीट और अन्य के खाते में 1-1 सीट जा सकती है. मत प्रतिशत के हिसाब से देखें तो नीतीश+ को 28 %, लालू + को 46 % वोट, पासवान को 4 % वोट और अन्य को 22% वोट मिल सकते हैं.मिथिलांचल का हाल

मिथिलांचल में 50 सीटें हैं. एबीपी न्यूज़-सी वोटर ओपिनियन पोल के मुताबिक नीतीश+ को यहां 27-31 सीट, लालू+ को 18-21 सीट, पासवान की पार्टी को 1-3 सीट मिल सकती हैं. वहीं एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है. मत प्रतिशत के अनुसार नीतीश+ को यहां 41%, लालू+ को 38 %, पासवान को 4 % और अन्य को 17 % वोट शेयर जाने की संभावना है. सीटों की बात करें तो

अंग प्रदेश का हाल

बिहार चुनाव में अंग प्रदेश में नीतीश+ को 16-20 सीट, लालू+ को 6-10 सीट मिलने की संभावना है. वहीं पासवान की एलजेपी को शून्‍य से 2 सीट मिलने की ही संभावना दिखी है. एक सीट अन्य के खाते में भी जा सकती है. नीतीश+ को 47% वोट, लालू + को 29% वोट, पासवान को 4% वोट मिल सकते हैं. बाकी का 20% वोट अन्य के खाते में जा सकता है.

मगध का हाल

मगध क्षेत्र में कुल 69 सीट सीटें हैं. एबीपी न्यूज़-सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक नीतीश+ 36-44 सीट, लालू+ 23-30 सीट, अन्य के खाते में 2 से 3 सीटें जा सकती हैं. आंकड़ों के अनुसार नीतीश+ को 44% वोट, लालू+ को 33% वोट, पासवान को 4% और अन्य को 19% वोट मिल सकते हैं. अन्‍य को 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं.

उत्‍तर बिहार का हाल

उत्तर बिहार में कुल 73 सीटें हैं. एबीपी न्यूज़-सीवोटर ओपिनियन पोल के आंकड़ों की बात करें तो करें तो नीतीश+ को 45-49 सीट, लालू+ के खाते में 22-26 सीट, अन्य के खाते में 1-2 सीटें जा सकती हैं. चिराग पासवान की पार्टी शून्‍य पर ही नजर आ रही है. नीतीश+ को यहां 46% वोट, लालू+ को 32% वोट, पासवान को 3 % और अन्य के खाते में 19 % वोट मिल सकते हैं.

साभार:- एबीपी न्यूज़

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड का लाल लद्दाख में शहीद

Next Post

Dussehra 2020: दशहरा आज, विसर्जन कल, जानिए पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

Next Post
Dussehra 2020: दशहरा आज, विसर्जन कल, जानिए पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

Dussehra 2020: दशहरा आज, विसर्जन कल, जानिए पूजा का समय और शुभ मुहूर्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d