BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश ने जेटली के निधन पर जताया शोक, बिहार में 2 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा

by bnnbharat.com
August 24, 2019
in समाचार
नीतीश ने जेटली के निधन पर जताया शोक, बिहार में 2 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

पटना :पूर्व वित्त मंत्री जेटली का शनिवार की दोपहर दिल्ली में निधन हो गया.  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जेटली का निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है. राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है. इस बीच, मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेटली विलक्षण प्रतिभा के धनी थे. उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया. वे एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे.

Also Read This: झारखंड में जदयू सभी 81 विधानसभा सीटों पर ठोकेगा ताल, झामुमो पर साधा निशाना, शुरू से धोखा देने का किया है काम

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, “जेटली ने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शो की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया. उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया. ”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अरुण जेटली से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं. जेटली जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता, उनकी कमी हमेशा खलेगी. ”

जेटली के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परमात्मा दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति दे.

इसी बीच अरुण जेटली के निधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शनिवार को गया जाने का कर्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अरुण जेटली के निधन पर व्यक्त की संवेदना, अन्य राजनेताओं ने भी किया ट्वीट

Next Post

कमलरानी वरुण- घूंघट में मतदाता पर्ची काटने से मंत्री तक का सफर

Next Post
कमलरानी वरुण- घूंघट में मतदाता पर्ची काटने से मंत्री तक का सफर

कमलरानी वरुण- घूंघट में मतदाता पर्ची काटने से मंत्री तक का सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d