BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश ने दिया आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश

by bnnbharat.com
March 29, 2020
in Uncategorized
नीतीश ने दिया आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश

नीतीश ने दिया आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश

Share on FacebookShare on Twitter

पटना: दिल्ली और उतर प्रदेश सरकार द्वारा लॉकडाउन के बावजूद प्रवासी बिहारियों को वापस भेजने की व्यवस्था के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले इस पर नाराजगी व्यक्त की थी लेकिन अब उन्होंने सीमावर्ती जिलों में आपदा सीमा राहत शिविर लगाने का आदेश दिया है. ये आपदा राहत शिविर उतर प्रदेश, बंगाल, झारखंड के अलावा नेपाल से सटे जिलों में लगाये जाएंगे. बिहार सरकार का अनुमान है कि इन जिलों में बहुत अधिक संख्या में लोग वापस अपने गांव जाने के लिए इन सीमाओं से प्रवेश करेंगे इसलिए एहतियातन यह राज्य सरकार की ओर उठाया गया है. इस शिविर में खाने, रहने और चिकित्सा की व्यवस्था होगी.

Also Read This: पांच मिनट में कोरोना टेस्ट, एक अमेरिकी कंपनी ने विकसित किया तकनीक 

मजदूरों ने अपनाया पलायन का रास्ता

मालूम हो कि इससे पहले नीतीश कुमार ने इस बात पर गुस्सा प्रकट किया था कि उनकी तमाम अपीलों के बावजूद दिल्ली सरकार और उतर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोगों के रहने के इंतज़ाम करने की जगह उनके वापस आने की व्यवस्था करने के अधिक उपाय किए. मालूम हो कि लॉकडाउन की वजह से लोगों के कामकाज बंद हो गए हैं , जिससे दिहाड़ी मजदूरों को खाने-पानी की दिक्कत शुरू हो गई, जिसके बाद उन्होंने पलायन का रास्ता अपना लिया.

Also Read This: आज होगी मां के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता की पूजा 

लोगों का एकत्र होना खतरे की निशानी

गाड़ी, रेल, बस, सब बंद है तो पैदल की गांव की ओर निकल पड़े हैं. शनिवार से ही लाखों की तादात में लोग दिल्ली के आनंद विहार अड्डे पर इकट्ठा हैं, जो सरकारी बसों का इंतजार कर रहे हैं. उनके पास न खाने-पीने का कुछ सामान है न घर पहुंचने का साधन. उन्हें बस किसी भी हालत में अपने गांव पहुंचना है. कई लोग तो सैकड़ों किलोमीटर का सफर पैदल की तय करने निकल पड़े हैं, इनमें से अधिकांश मजदूर बिहार के हैं, जिसने नीतीश कुमार की चिंता बढ़ा दी है क्योंकि इस समय लोगों से जहां सोशल डिस्टेंसिंग की बात कही जा रही है, वहां लाखों की संख्या में इस तरह से लोगों का एकत्र होना खतरे की निशानी है.

Also Read This: इटली में 51 डॉक्टरों की संक्रमण से मौत, मृत्यु दर 11 फीसदी के करीब 

इटली को सबसे अधिक नुकसान

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है. दुनिया के लगभग170 देश कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. लेकिन कोरोना ने सबसे अधिक नुकसान इटली को पहुंचाया है. इटली में कोरोना वायरस से अब तक 10 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. ये संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है. अब तक पूरी दुनिया में 6 लाख से ज्यादा लोग कोविड 19 वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. दुनियाभर में अब तक करीब 30,000 लोगों की मौत कोरोना के इन्फेक्शन के कारण हो गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भूस्खलन से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित, सैकड़ों ट्रक फंसे

Next Post

उत्पादक वर्ग बेहाल, व्यापारी मालामाल

Next Post
उत्पादक वर्ग बेहाल, व्यापारी मालामाल

उत्पादक वर्ग बेहाल, व्यापारी मालामाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d