BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अनोखा नजारा… डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नीतीश ने त्याग दी ‘VIP कुर्सी’

by bnnbharat.com
January 6, 2021
in समाचार
अनोखा नजारा… डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नीतीश ने त्याग दी ‘VIP कुर्सी’
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार की राजधानी पटना में चल रहे सरकारी कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा नजारा देखने को मिला. कार्यक्रम में मौजूद सीएम नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी हटा कर सबसे छोटी कुर्सी मंगाई और उस पर बैठे. इसे देख उसी कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम सहित नेता भी चौंक गए. कुर्सी प्रकरण को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने सादगी का परिचय देते हुए मजबूत संदेश भी दिया.

पटना में मंगलवार को जल जीवन हरियाली कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब अचानक कुर्सी छोड़ कर उठ गए तो लोग भौंचक्के रह गए. नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी बदल कर सबसे छोटी कुर्सी मंगाई और उस पर बैठकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. दरअसल, घटना तब हुई जब जल जीवन हरियाली के तहत कोरोना के बाद पहली बार अधिवेशन भवन में बड़े कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए थे.


इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, ग्रामीण विकास मंत्री विजय चौधरी सहित सभी विभागों के प्रधान सचिव भी मौजूद थे. मंच पर लगाई गई कुर्सियों में नीतीश कुमार की कुर्सी सबसे बड़ी और ऊंची थी.

नीतीश कुमार जब इस कुर्सी पर बैठे तो खुद को उन्होंने असहज महसूस किया. इसके बाद तत्काल वो कुर्सी से उठकर खड़े हो गए. नीतीश कुमार ने वहां मौजूद सबसे छोटी कुर्सी मंगाई और ओर कार्यक्रम इसी पर बैठकर चर्चा में भाग लिया.

नई सरकार बनने के बाद से ही बीजेपी और जेडीयू के बीच के रिश्तों पर सवाल उठते रहे हैं. एक तरफ जहां तीसरे नंबर की पार्टी होने पर विरोधी सवाल खड़े करते रहे हैं तो वहीं अरुणाचल प्रदेश में जेडीयू के 6 विधायकों को तोड़कर बीजेपी में शामिल होने पर हंगामा मचा था.

नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा था कि वो कभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठना चाहते थे. उन्होंने कहा था कि मुझे कुर्सी से प्यार नहीं, काम करना चाहता हूं. ऐसे में पटना के बड़े कार्यक्रम में एक बार फिर नीतीश ने अपने सधे हुए अंदाज से सादगी का परिचय देते हुए बताने की कोशिश की है कि कुर्सी उनके लिए मायने नहीं रखती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फर्जीवाड़ा: महिला को ‘नंबर प्लेट’ से छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, रतन टाटा का निकला नंबर, मामला दर्ज

Next Post

जैक मा लापता: चीन सरकार छीनना चाहती थी उनकी ‘दौलत’, मना करने पर किया ‘गायब’!

Next Post
जैक मा लापता: चीन सरकार छीनना चाहती थी उनकी ‘दौलत’, मना करने पर किया ‘गायब’!

जैक मा लापता: चीन सरकार छीनना चाहती थी उनकी 'दौलत', मना करने पर किया 'गायब'!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d