BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नीतीश ने साधा लालू पर निशाना, कहा- बेटियों पर भरोसा ही नहीं, पैदा किए नौ बच्चे

by bnnbharat.com
October 27, 2020
in समाचार
नीतीश ने साधा लालू पर निशाना, कहा- बेटियों पर भरोसा ही नहीं, पैदा किए नौ बच्चे
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार की जनता अगले पांच साल के लिए किसे सत्ता सौंपेगी इसका फैसला तो 10 नवंबर को हो जाएगा लेकिन ये राजनीतिक लड़ाई अब निजी होती जा रही है. दरअसल, वैशाली जिले के महनार के चुनावी मंच से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू यादव पर जिस तरह से हमला किया, वो चौंकाने वाला था. अमूमन संयमित भाषा का इस्तेमाल करने वाले मुख्यमंत्री के तेवर काफी तल्ख नजर आए.

चुनावी मंच से नीतीश ने लालू के नौ बच्चों को लेकर ऐसा तंज कसा की सभी लोग हैरान रह गए. जनता दल यूनाइडेट (जदयू) के प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि आठ-नौ बच्चे पैदा करने वाले बिहार का विकास करने चले हैं. बेटे की चाह में कई बेटियां हो गईं. मतलब बेटियों पर भरोसा ही नहीं है. इस तरह के लोग बिहार का क्या भला करेंगे.

मुख्यमंत्री ने चुनावी सभा में आगे कहा कि यदि यही लोगों के आदर्श हैं तो समझ लीजिए बिहार का क्या बुरा हाल होगा, कोई पूछने वाला नहीं रहेगा, सब बर्बाद हो जाएगा. हम सेवा करते हैं जबकि वो मेवा और माल की चाह रखते हैं. अपने इन्हीं कर्मों की वजह से अंदर जाते हैं. इसके अलावा उन्होंने 18 महीने में ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से अलग होने की वजह भी बताई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजस्वी थानों और अधिकारियों से उगाही करते थे इसलिए वो राजद से अलग हो गए. उन्होंने कहा कि हम इस तरह से काम नहीं कर सकते थे. इसलिए हमने उन्हें छोड़ दिया और भाजपा के समर्थन से फिर सरकार बनाई. उनके इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है. राजद नेता का कहना है कि नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे बोलें.

नीतीश जी के अपशब्द मेरे लिए आशीर्वचन हैं: तेजस्वी

मुख्यमंत्री के बयान पर जवाब देते हुए राजद नेता तेजस्वी ने कहा, ‘आदरणीय नीतीश जी मेरे बारे में कुछ भी अपशब्द कहें वो मेरे लिए आशीर्वचन हैं. नीतीश जी शारीरिक-मानसिक रूप से थक चुके हैं इसलिए वो जो मन करे, कुछ भी बोलें. मैं उनकी हर बात को आशीर्वाद के रूप में ले रहा हूं. इस बार बिहार ने ठान लिया है कि रोटी-रोजगार और विकास के मुद्दों पर ही चुनाव होगा.’

https://bnnbharat.com/womans-corp/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

टुकड़े- टुकड़े कर बोरे में भरकर फेंकी महिला की लाश

Next Post

दिल्ली में समय से पहले दिखा कोरोना का तीसरा चरम, अभी और बढ़ेगा संक्रमण

Next Post
Corona Update Jharkhand: 207 नये कोरोना संक्रमित मरीज, संख्या बढ़कर हुई 4783

दिल्ली में समय से पहले दिखा कोरोना का तीसरा चरम, अभी और बढ़ेगा संक्रमण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d