BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुर्सी से चिपके रहकर बिहार को बर्बाद करना चाहते हैं नीतीश: RJD

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
नीतीश कुमार सरकार पर कोटा में फंसे छात्रों को वापस बुलाने का बढ़ा दबाव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जारी चर्चाओं के बीच बुधवार को आरजेडी ने फिर एक बार सीएम नीतीश पर हमला बोला है. आरजेडी ने सीधे तौर पर सीएम नीतीश आरोप लगाया है कि वे किसी भी कीमत पर कुर्सी से चिपके रहकर बिहार और यहां की तीन पीढ़ियों के भविष्य बर्बाद कर देना चाहते हैं.

आरजेडी ने ट्वीट कर कही ये बात

आरजेडी ने बुधवार को अपने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा कि ताउम्र बैसाखी पर राजनीति करने वाले रीढ़विहीन नीतीश की मोदी जी ने अब बैसाखी ही छिन ली है. लेकिन कुर्सी कुमार तमाम अपमान सह कर भी मोदी-शाह के चरणों से लिपटें है कि जैसे-तैसे बस कुर्सी से चिपका रहने दें ताकि वो बिहार और इसकी तीन पीढ़ियों को बर्बाद कर सकें.

एनडीए में आए कई परिवर्तन

गौरतलब है कि बिहार में बीजेपी के बड़े भाई बनने के बाद एनडीए में काफी परिवर्तन आए हैं. परिवर्तन की वजह से जेडीयू-बीजेपी में कथित तौर पर खींचतान जारी है. हालांकि, दोनों दलों के नेता इस बात को मनाने से इनकार करते दिखते हैं. लेकिन कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर पार्टी नेताओं के बयानों से इस बात आभास होता है कि दोनों पार्टियों में खींचतान जारी है.

तेजस्वी ने साधा था निशाना

बता दें कि इसके पहले आरजेडी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजे की मांग को लेकर सीएम नीतीश को घेरा था. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा था कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को भारत रत्न देने की हमारी पुरानी मांग है. लेकिन बिहार से एनडीए के 40 में से 39 सांसद होने के बावजूद डबल इंजन सरकार जननायक को भारत रत्न क्यों नहीं दे रही है? क्या इसलिए कि वो वंचित समूह से संबंध रखते है? सीएम इसके लिए विशेष रूप से पीएम से क्यों नहीं मिलते?

हालांकि, तेजस्वी के इस ट्वीट का सीएम नीतीश ने जवाब दिया था और ये स्पष्ट कर दिया था कि उन्होंने अब तक चार बार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग केंद्र से की है. इस बार भी उन्होंने अनुशंसा भेजी थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देसी बंदूक और टांगी के साथ दो लोग गिरफ्तार

Next Post

यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने व प्रोन्नति की प्रक्रिया होगी पूरी: राज्यपाल

Next Post
खेल के जरिए नैतिक गुणों का होता है विकास : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने व प्रोन्नति की प्रक्रिया होगी पूरी: राज्यपाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d