BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव, सस्ती EMI के लिए करना होगा इंतजार: RBI

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
कृषि आय में वृद्धि के लिए नीतियों की जरूरत: RBI
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: पांच अप्रैल को शुरू हुई भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक आज समाप्त हो गई है. केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समिति द्वारा लिए गए फैसलों की घोषणा कर रहे हैं.

कोरोना वायरस महामारी के चलते देश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है. ऐसे में केंद्रीय बैंक द्वारा किए जा रहे ऐलान अहम हैं. यह वित्त वर्ष 2021-22 की पहली एमपीसी की बैठक है. मालूम हो कि रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 22 मई 2020 में नीतिगत दरों संशोधन किया था.

प्रमुख बातें:-

आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. यह चार फीसदी पर बरकरार है. एमपीसी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है.

यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है.

मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (MSF) रेट भी 4.25 फीसदी पर है.

दास ने आगे कहा कि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है.

इसके साथ ही बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है. यह 4.25 फीसदी पर है.

इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने मौद्रिक रुख को ‘उदार’ बनाए रखा है.

भारतीय रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में देश की जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है. पिछली बैठक में भी जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का ही अनुमान लगाया गया था.

इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 26.2 फीसदी होगी, दूसरी तिमाही में 8.3 फीसदी, तीसरी तिमाही में 5.4 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.2 फीसदी.

शक्तिकांत दास ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है. लेकिन हाल ही में जिस तरह से मामले बढ़े हैं, उससे थोड़ी अनिश्चितता बढ़ी है. 

मुद्रास्फीति पर दास ने कहा कि, वित्त वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में सीपीआई 3.50 फीसदी संभवा है. 

वित्त वर्ष 2022 की पहली और दूसरी तिमाही में खुदरा महंगाई दर 5.20 फीसदी रह सकती है. चौथी तिमाही में यह पांच फीसदी हो सकती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में 1 लाख 15 हजार से अधिक मामले, 630 की मौत

Next Post

हैरी पॉटर स्टार पॉल रिटर का निधन

Next Post
हैरी पॉटर स्टार पॉल रिटर का निधन

हैरी पॉटर स्टार पॉल रिटर का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d