BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in समाचार
दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

दंगाईयों की मौत पर मुआवजा नहींः योगी आदित्यनाथ

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊः दंगो से दहलती दिल्ली में जनजीवन अब शांत है.  सरकार इनपर सख्ती से काबू पा रही है. वहीं  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को विधानसभा में बताया है कि राज्य सरकार का ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जिससे पिछले 6 महीने में दंगे में मरने वाले लोगों के परिवारों को मुआवजा दिया जा सके.

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मुआवजा देने का सवाल ही नहीं है.’ सीएम योगी ने सदन को जानकारी दी कि पिछले 6 महीने में दंगों और विरोध प्रदर्शनों में 21 लोगों की मौत हो गई. सीएम योगी ने बताया, ‘प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी में 400 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि 61 पुलिसवालों को गोलियां लगी हैं.

सरकार ने दावा किया है कि 19-20 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों के दौरान भड़के दंगों में मारे गए 21 लोगों में से किसी की भी मौत पुलिस की गोलियों से नहीं हुई है. पिछले हफ्ते सीएम योगी ने बताया था कि ‘दंगाइयों की मौत दंगाइयों के हाथों’ ही हुई.

सीएम योगी मंगलवार को समाजवादी पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह के सवाल का जवाब दे हे थे. सिंह ने पिछले 6 महीने में दंगे से जुड़ी घटनाओं में मारे गए लोगों की संख्या को लेकर सवाल किया था. उन्होंने यह भी पूछा था कि क्या सरकार पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के लिए कोई प्रावधान बनाएगी.

गौरतलब है कि विपक्ष पहले ही सीएए-एनआरसी के खिलाफ हो रहे दंगों से निपटने में सरकार की विफलता पर लगातार सवाल खड़े कर रही है.

हालांकि जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिवारवालों का कहना है कि उनकी मौत हिंसा में फंसने के चलते हुई थी और वे दोषी नहीं है. वाराणसी में एक 8 वर्षीय बालक की भगदड़ में मौत हो गई, जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को दौड़ा रही थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देवघर में 85 मिमी बारिश, बोकारो में 2.5 सीएम तक की ओलावृष्टि, दो मार्च को फिर बारिश की संभावना

Next Post

BSNL को मिला बड़ा फायदा, 4.2 लाख लोगों ने थामा BSNL का दामन

Next Post
BSNL को मिला बड़ा फायदा, 4.2 लाख लोगों ने थामा BSNL का दामन

BSNL को मिला बड़ा फायदा, 4.2 लाख लोगों ने थामा BSNL का दामन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d