BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कृषि कानूनों को लेकर कोई भ्रम नहीं, पीएम मोदी के साथ हैं किसान: CM शिवराज

by bnnbharat.com
December 26, 2020
in समाचार
कोरोना को लेकर कोई भी लापरवाही नहीं बरते: CM चौहान
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने शनिवार को कहा कि में केंद्र के नए कृषि कानून लागू कर दिए गए हैं और इस पर कोई भ्रम नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि राज्य के सभी 313 ब्लॉकों में, तीनों कृषि कानूनों को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा, ताकि किसान इन कानूनों को समझ सकें और लाभ उठा सकें. मध्य प्रदेश के किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं.

शिवराज ने आगे कहा कि हम कांट्रैक्ट फार्मिंग में एक व्यवस्था कर रहे हैं कि किसान, कंपनी या व्यापारी को एक प्रोफॉर्मा देंगे. उसको हम तैयार कर रहे हैं, प्रोफॉर्मा पर किसान, कंपनी या व्यापारी के हस्ताक्षर होंगे और प्रोफॉर्मा एसडीएम के यहां जमा किया जाएगा. ताकि किसान के साथ कोई धोखा न हो सके.

बता दें कि किसान पिछले महीने 26 नवंबर से ही दिल्ली बॉर्डर पर तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. उनका कहना है कि केंद्र सरकार इन्हें वापस ले ले. वहीं केंद्र सरकार का कहना है कि कानून किसानों के हित में है. वह बातचीत से मामले को सुलझाना चाहती है. दोनों के बीच कई दौर की बातचीत भी हो गई है, लेकिन किसी का नतीजा नहीं निकल सका है.

विपक्ष भी किसानों के समर्थन में सरकार पर हमलावर है. गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

CRPF जवान की गोली लगने से मौत

Next Post

चालबाज चीन अब हमें चकमा नहीं दे सकता: ITBP

Next Post
LAC पर नहीं हो रहा है सैन्य जमावड़ा: भारतीय सेना

चालबाज चीन अब हमें चकमा नहीं दे सकता: ITBP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d