BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जामताड़ा जिले में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं

by bnnbharat.com
April 14, 2020
in समाचार
जामताड़ा जिले में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं

जामताड़ा जिले में अभी तक कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: पूरी दुनिया के लिए मुसीबत बने कोरोना वायरस (covid-19) के प्रसार को देखते हुए कल जिला मुख्यालय जामताड़ा में उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार ने मॉक ड्रिल की.

उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार (भा.प्र.से.), पुलिस अधीक्षक अंशुमन कुमार (भा.पु.से.), उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा आईटीडीए निदेशक नितीश कुमार सिंह( भा.प्र.से.), अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्रीराम वृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सुधीर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ आशा एक्का सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में मॉक ड्रिल की गई. ताकि कोरोना वायरस के संक्रमित मरीज आने की स्थिति में उसे समय पर संभाला जा सके.

 

Also Read This: PM मोदी ने कहा… कठोरता और शक्ति से होगा लॉकडाउन का पालन

उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार ने मौके पर कहा कि मॉक ड्रिल कोरोना संक्रमण से उपजी संभावित परिस्थितियों को लेकर तैयारियों से संबंधित था. इसके लिए भयाक्रान्त होने जैसी कोई बात नहीं है. मॉक ड्रिल को सफल बनाने में लगे स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस टीम सहित सभी को उपायुक्त ने धन्यवाद दिया व कहा कि ये तो बस एक ट्रायल है.

असली परीक्षा आगे होगी इसलिए हम सभी को अलर्ट मोड पर रहना होगा. जिसके लिए सभी को समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के उद्देश्यों की पूर्ति तभी हो सकेगी जब कोविड- 19 के संक्रमण से उपचार संबंधित डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ पूरी तरह सजग एवं तत्पर रहें.

मॉक ड्रिल कराने का उद्देश्य

नितीश कुमार सिंह(भा.प्र.से.) परियोजना निदेशक आइटीडीए सह वरीय प्रभारी कोविड-19 ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का महत्व अस्पताल के मेडिकल स्टाफ को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है.

इस दौरान इमरजेंसी की तैयारी को पुरी तरह से परखा गया. जहां भी कमी पाई गई है उसे दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रहा है. ऐसे में अस्पतालों को पूरी तरह से तैयार करना बड़ा जरूरी है.

मॉक ड्रिल में शामिल पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग सुरक्षा किट पहन कर ही क्षेत्र में जाएं.

Also Read This: कोरोना संदिग्ध महिला की मौत

 

ड्यूटी के समय सोशल डिस्टेंस का पालन करें. अगर आप संक्रमित मरीज को रेस्क्यू करने जा रहे हैं तो मरीज को छूने से बचें और जब तक आपको डॉक्टर नहीं बोले तब तक मानक दूरी बनाए रखें. संक्रमित मरीज को छूने से पहले विशेष सुरक्षा किट पहनकर ही कार्य करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

इन 7 खास बातों पर सबसे ज्यादा जोर दिया PM मोदी ने, देश वासियों से मानने का आग्रह किया है

Next Post

बवंडर ने मचाई तबाही, 30 से अधिक की मौत

Next Post
बवंडर ने मचाई तबाही, 30 से अधिक की मौत

बवंडर ने मचाई तबाही, 30 से अधिक की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d