BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शराब बंदी की खुली पोल,मुर्गी फार्म में धड़ल्ले से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री,पुलिस ने किया भंडाफोड़

by bnnbharat.com
January 31, 2021
in समाचार
शराब बंदी की खुली पोल,मुर्गी फार्म में धड़ल्ले से चल रही मिनी शराब फैक्ट्री,पुलिस ने किया भंडाफोड़
Share on FacebookShare on Twitter

कैमूर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, इसके बावजूद लगभग हर जिले में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. इसी क्रम में बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. पुलिस ने मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर पंचायत के सरियांव गांव में मुर्गी फार्म में चल रहे मिनी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. बता दें कि गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने ये कार्रवाई की है.

शराब के साथ ही कई सामान किया जब्त

मिली जानकारी अनुसार उक्त मिनी शराब फैक्ट्री में तस्करों द्वारा कच्चे स्प्रिट में कलर डालकर ब्लू लाइन नामक देसी शराब तैयार की जा रही थी. वहीं, उसकी अवैध पैकिंग भी की जा रही थी. इधर, जब इस संबंध में मोहनिया पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में देसी शराब बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली स्प्रिट, शराब की बोतलें, ब्लू लाइन देसी कंपनी का स्टिकर सहित कई सामान जब्त कर लिया.

पुलिस ने शराब के साथ उक्त स्थान से दो बाइक भी जब्त की है. इधर, पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके से शराब बनाने और बेचने वाले सभी धंधेबाज फरार हो गए थे. ऐसे में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. हालांकि, मुर्गी फार्म से बरामद सभी सामान को पुलिस ट्रैक्टर पर लाद कर थाने ले आई है.

फार्म संचालक पर होगी कार्रवाई

इस संबंध में मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. मुर्गी फार्म से भारी मात्रा में तैयार शराब के साथ ही कई सामान जब्त किए गए हैं. वहीं, मोहनिया डीएसपी ने बताया कि मुर्गी फार्म से 1840 बोतल ब्लू लाइन शराब जब्त किया गया है. इस पूरे मामले में मुर्गी फॉर्म को सील किया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. मुर्गी फार्म के संचालक के बारे में पता चला है, उनके उपर कार्रवाई की जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर कांग्रेस मंत्रियों से ली जा रही रिपोर्ट, आलमगीर ने सौंपी रिपोर्ट, अब रामेश्‍वर की बारी

Next Post

SAIL को लगातार हो रहा लाभ, तीसरी तिमाही में 3645 करोड़ का प्रॉफिट, बोकारो ने भिलाई को पछाड़ा

Next Post
आज इस्पात भवन में धूमधाम से मनाया गया सेल दिवस

SAIL को लगातार हो रहा लाभ, तीसरी तिमाही में 3645 करोड़ का प्रॉफिट, बोकारो ने भिलाई को पछाड़ा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d