BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में छूट न मिलना, कोई कारण तो नहीं, बताएं सीएम: सरयू राय

by bnnbharat.com
May 12, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में छूट न मिलना, कोई कारण तो नहीं, बताएं सीएम: सरयू राय

लॉकडाउन में छूट न मिलना, कोई कारण तो नहीं, बताएं सीएम: सरयू राय

Share on FacebookShare on Twitter
  • विधायक ने सीएम को लिखा पत्र

रांची: निर्दलीय विधायक सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा कि उम्मीद थी कि लाॅकडाउन-3 में आर्थिक गतिविधियां आरंभ करने के लिए आपके स्तर से किसी न किसी प्रकार की नियंत्रित छूट मिलने की घोषणा आज होगी.

ऐसा नहीं हुआ तो जरूर ही इसका कोई न कोई कारण होगा. आप अवगत हैं कि झारखंड के सभी पड़ोसी राज्यों ने लाॅकडाउन-3 की अवधि में विगत 3 मई, 2020 से ही आर्थिक गतिविधियां चलाने के लिये किसी न किसी प्रकार की नियंत्रित छूट अपने राज्य में देने की अधिसूचना जारी किया है.

यदि लाॅकडाउन-3 में झारखंड में भी छूट मिलती है तो उद्योग, व्यवसाय एवं अन्य आर्थिक गतिविधियों की तथा रोजाना काम करने वाले श्रमिकों की परेशानियां एक सीमा तक दूर हो जाएगी.

खेती का समय आ रहा है। देश का अन्न भंडार भरा रहने के लिये कृषि गतिविधियां आरम्भ होना जरूरी है. कुछ लोगों को लगता होगा कि किसानों के बैंक खाता में केवल पाँच-दस हजार रुपये डाल देने से ही खेती-किसानी की सहायता हो जायेगी तो ऐसा सोचना सही नहीं है.

खेती के लिए किसानों को आवश्यक उपकरण, उपकरणों एवं कृषि यंत्रों के पाट-पूर्जे तथा खाद, बीज, कीटनाशक जैसे इनपुट भी चाहिए जिनका मिलना बाजार खुलने से ही संभव है.

झारखंड में लाॅकडाउन-3 की अवधि में छूट नहीं मिलने से लोगों के मन में असमंजस है कि आखिर इसका कारण क्या हो सकता है? जब पड़ोसी राज्यों की जनता विगत 3 मई से ही लाॅकडाउन-3 में नियंत्रित छूट के साथ गुजर-बसर कर रही है और अपनी आर्थिक गतिविधियां चला रही है परंतु झारखंड में ऐसा नहीं हो रहा है तो जरूर इसके पीछे कोई न कोई ठोस कारण होगा.

इससे लोग अवगत होना चाहेंगे. लोगों का असमंजस दूर हो, उनकी जिज्ञासा पूरी हो खेती एवं अन्य गतिविधियां को गति मिले इसके लिये अपने स्तर से आवश्यक प्रयास करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्जुन मुंडा ने की आदिवासियों के विकास को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग

Next Post

लॉकडाउन-4.0: चौथा चरण पूरी तरह होगा नए रंग-रूप और नए नियमों वाला

Next Post
लॉकडाउन-4.0: चौथा चरण पूरी तरह होगा नए रंग-रूप और नए नियमों वाला

लॉकडाउन-4.0: चौथा चरण पूरी तरह होगा नए रंग-रूप और नए नियमों वाला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d