BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बहोरनपुर खुदाई से मिली कोई भी मूर्ति बिहार नहीं जाएगी

by bnnbharat.com
March 19, 2021
in समाचार
बहोरनपुर खुदाई से मिली कोई भी मूर्ति बिहार नहीं जाएगी
Share on FacebookShare on Twitter

खुदाई से निकली भगवान बुद्ध और मां तारा की प्रतिमा समेत अन्य ऐतिहासिक वस्तुओं को संरक्षित करने की घोषणा

 रांची: झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को यह घोषणा की गयी कि हजारीबाग के बहोरनपुर खुदाई स्थल से निकली कोई भी मूर्ति या ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं को बिहार नहीं ले जाने दिया जाएगा .

भारतीय जनता पार्टी के मनीष जायसवाल ने आज सूचना के माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए बताया कि हजारीबाग जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित बहोरनपुर खुदाई स्थल से भारतीय पुरातत्व विभाग को कई मूर्तियां मिली है. इसमें भगवान बुद्ध और मां तारा की कई प्रतिमाएं शामिल है. उन्होंने बताया कि अगले कुछ महीने में बारिश का मौसम आने वाला है, इसलिए खुदाई से निकली मूर्तियों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था करनी चाहिए और वहां शेड का निर्माण कराया जाना चाहिए, ताकि बारिश के मौसम में भी खुदाई से मिली वस्तुओं को सुरक्षित रखा जा सके. इन मूर्तियों को म्यूजियम में रखा जाना चाहिए और अविलंब बौद्ध सर्किट से जोड़ने की व्यवस्था होनी चाहिए.

भाजपा के ही अमर कुमार बाउरी ने बताया कि बहोरनपुर में खुदाई और अन्वेषण का काम पटना स्थित भारतीय पुरात्व विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है और खुदाई के बाद उन सारी चीजों को पटना ले जाने की तैयारी की जा रही है, इस पर रोक लगायी जानी चाहिए

कृषिमंत्री बादल ने इस संबंध में आसन को जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल की पिछली बैठक में इस मसले पर चर्चा हुई थी. मुख्यमंत्री ने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में स्पष्ट आदेश दिया है कि वहां खुदाई में मिली मूर्तियों को बिहार नहीं भेजा जाए और उसे यहीं पर संरक्षित रखा जाए. इसके अलावा राज्य सरकार चतरा जिले के ईटखोरी और हजारीबाग को बौद्ध सर्किट से जोड़ कर पर्यटकों को आकर्षित करने की योजना बना रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

घाटशिला में सड़क हादसा, एक की मौत

Next Post

कोरोनाकाल में काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को मिलेगा एक महीने का अतिरिक्त मानदेय

Next Post
कोरोनाकाल में काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को मिलेगा एक महीने का अतिरिक्त मानदेय

कोरोनाकाल में काम करने वाले हेल्थ वर्कर्स को मिलेगा एक महीने का अतिरिक्त मानदेय

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d