BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नेत्रहीन मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की ना हो असुविधा : विनय चौबे

by bnnbharat.com
November 18, 2019
in समाचार
नेत्रहीन मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की ना हो असुविधा : विनय चौबे

नेत्रहीन मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की ना हो असुविधा : विनय चौबे

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: विधानसभा के पहले चरण के लिए मतदान 30 नवंबर को होगा. इस सिलसिले में सभी मतदाताओं के घर पर फोटोयुक्त वोटर्स स्लिप की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी आवश्यक कदम उठाएंगे.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने सोमवार को सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए निर्देश दिए.

उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को कहा कि बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा मतदाताओं के घर पर फोटोयुक्त वोटर्स स्लिप दें. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि फोटोयुक्त वोटर्स स्लिप के वितरण को लेकर सभी बीएलओ हर दिन का प्रतिवेदन देंगे.

सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी प्रतिदिन मतदान केंद्रों के स्तर पर वितरित फोटोयुक्त वोटर्स स्लिप की समीक्षा करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं की सहुलियत के लिए यह कदम उठाया जा रहा है.

आचार संहिता उल्लंघन से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित हो कार्रवाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायतें मिलती है तो वे भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

उन्होंने कहा कि स्वच्छ, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की दिशा में अवैध नकदी, शराब, मादक पदार्थ, उपहार या अन्य संदिग्ध सामानों की आवाजाही रोकने व उसकी बरामदगी पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे.

ब्रेल लिपि में मतदाता पहचान पत्र, डमी बैलेट पेपर और वोटर्स स्लिप

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि नेत्रहीन मतदाताओं को मतदान में किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए ब्रेल लिपि में मतदाता पहचान पत्र, डमी बैलेट पेपर और वोटर स्लिप पर कार्रवाई करेंगे.

उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिगं के दौरान संवेदनशील मतदान केंद्रों और वहां सुरक्षा के लिए किए जा रहे इंतजामों की भी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से ली.

उन्होंने जिलों में लाइसेंसी हथियारों की संख्या, उसका भौतिक सत्यापन और उसके जमा होने से संबंधित आंकड़ों और आईपीसी की धारा-107 के अंतर्गत की जानेवाली कार्रवाई की भी जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों से ली.

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कृपानंद झा और शैलेश कुमार चौरसिया समेत सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार सिंह ने मतदाताओं को EVM, VVPAT चलाने की दी जानकारी

Next Post

बरही विस के लिए नामांकन के दूसरे दिन 4 एवं बरकट्ठा से 3 प्रत्याशियों ने खरीदे प्रपत्र

Next Post
बरही विस के लिए नामांकन के दूसरे दिन 4 एवं बरकट्ठा से 3 प्रत्याशियों ने खरीदे प्रपत्र

बरही विस के लिए नामांकन के दूसरे दिन 4 एवं बरकट्ठा से 3 प्रत्याशियों ने खरीदे प्रपत्र

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d