मुंगेर: प्रखंड कार्यालय जमालपुर में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार की अध्यक्षता मे शुक्रवार को शिक्षक नियोजन प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक की गई.
बैठक में सभी पंचायतों के नियोजन इकाई के प्रतिनिधि उपस्थित थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उन्हें सचेत करते हुए कहा कहा कि शिक्षक नियोजन प्रक्रिया के स्वक्ष क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन पुरी तरह सजग है. नियोजन प्रक्रिया में पुरी प्रार्दिशता बरती जानी चाहिए और किसी शर्त पर किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं मिलना चाहिए.
बाद में उन्होंने बताया कि प्रखंड के बांक पंचायत को छोड़ कर अन्य 9 पंचायत मे डीएलएड पाठ्यक्रम पुरा करने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन लिया जा रहा है. जबकि बांक पंचायत में कोई भी रिक्ति नहीं, इस वजह से वहां पर शिक्षक नियोजन प्रक्रिया में कोई आवेदन नहीं लिया जा रहा है.

