BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसी की जॉब नहीं जाएगी, लेकिन काम बदल सकता है: रेलवे

by bnnbharat.com
July 4, 2020
in समाचार
किसी की जॉब नहीं जाएगी, लेकिन काम बदल सकता है: रेलवे
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: भारतीय रेल ने शुक्रवार को आश्वासन दिया कि किसी की नौकरी नहीं जाएगी लेकिन आने वाले दिनों में उसके कर्मचारियों का कामकाज कुछ बदल सकता है.

गौरतलब है कि रेलवे ने एक दिन पहले ही एक पत्र जारी कर अपने महाप्रबंधकों से कहा था कि वे रिक्तियों में 50 प्रतिशत की कटौती करें और नए पदों का सृजन फिलहाल रोक दें.

ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (मानव संसाधन) आनंद एस. खाटी ने कहा कि भारतीय रेल संख्या में कटौती नहीं कर रही है, सही व्यक्ति को सही काम दे रही है.

उन्होंने कहा कि भारतीय रेल में प्रौद्योगिकी के आने से कुछ लोगों का काम बदल सकता है, ऐसे में उन्हें नये काम का प्रशिक्षण दिया जाएगा, लेकिन किसी की नौकरी नहीं जाएगी. उन्होंने कहा, हम सही व्यक्ति को सही काम देंगे, नौकेरी से नहीं निकालेंगे.

इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय रेल देश का सबसे बड़ा नियोक्ता बना रहेगा. हम बिना कौशल वाली नौकरियों से कौशल वाली नौकरियों की ओर जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को दिए गए आदेश से तात्पर्य ऐसे पदों पर भर्ती करने से बचना है जहां कोई काम नहीं है, ऐसा करके भारतीय रेल उचित जगहों पर नई रिक्तियां सृजित कर सकती है.

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, वह जारी रहेगी और नियुक्तियां भी होंगी. जिन नियुक्तियों के संबंध में विज्ञापन या अधिसूचना जारी हो चुकी है, उनमें भी कोई बदलाव नहीं होगा. भारतीय रेल में फिलहाल 12,18,335 कर्मचारी है और वह अपनी कमाई का 65 प्रतिशत हिस्सा वेतन और पेंशन पर खर्च करती है.
 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

 लातेहार में माओवादी हमले में शहीद हुए पुलिसकर्मियों के मामले की जांच एनआइए करेगी

Next Post

कानपुर गोलीकांड: सूर्यास्त के बाद अपराधी के गढ़ में क्यों गई पुलिस- पी. चिदंबरम

Next Post
कानपुर गोलीकांड: सूर्यास्त के बाद अपराधी के गढ़ में क्यों गई पुलिस- पी. चिदंबरम

कानपुर गोलीकांड: सूर्यास्त के बाद अपराधी के गढ़ में क्यों गई पुलिस- पी. चिदंबरम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d