असम: असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को लॉकडाउन (Lockdown) या रात्रि कर्फ्यू को लेकर बयान दिया है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मुंबई और कर्नाटक से हवाई यात्रा से आने वाले लोगों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य है.
वे वहां से टेस्ट रिपोर्ट लेकर आते हैं तो भी यहां टेस्ट करवाना पड़ेगा. हम 2-3 दिन में प्रतिदिन 1 लाख टेस्ट करने की कोशिश करेंगे. लॉकडाउन या रात्रि कर्फ्यू की जरूरत नहीं है.
उन्होंने आगे कहा कि असम में इस बार बिहू होगा इसलिए हमारा प्रयास होगा कि ज्यादा से ज्यादा टेस्ट हों. बिहू के पहले लोगों को आइसोलेट किया जाए. 10 लाख वैक्सीन दी जा चुकी है. हमारे सभी स्वास्थ्य कर्मियों का वैक्सीनेशन हो चुका है.

