साहेबगंज: बरहरवा के कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता एवं रंगमंच के सदाबहार सफल उद्धोषक जय प्रकाश चौरसिया अब हमारे बीच नहीं रहे.
मालूम हो कि बरहरवा के जाने माने कांग्रेस पार्टी के बरिष्ठ नेता जय प्रकाश चौरसिया की निधन की खबर जैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं को मिली पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई.
पाकुड़ विधानसभा के कांग्रेस विधायक सह प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री जनाब आलमगीर आलम एवं बरहरवा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने उनके अकस्मात निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.

