BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: शाहिद सिद्दीकी

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in समाचार
अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: शाहिद सिद्दीकी

अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं: शाहिद सिद्दीकी

Share on FacebookShare on Twitter

रामगढ़: बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी सह वरिष्ठ नेता शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि क्षेत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार से रामगढ़ जिले को मुक्ति दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है.

सबसे पहला रामगढ़ जिला के मांडू प्रखंड अंतर्गत, अंचल, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जन वितरण प्रणाली विभाग, पशु पालन, कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, आदि वहीं मनरेगा में किया जा रहा कमीशन खोरी का धंधा चरम सीमा पार कर रहा है.

इस संबंध में शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि मनरेगा कार्य के लिए 4 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि मांडू प्रखंड से सप्लायरो के बैंक खाता में भेजी गयी है. महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कूप निर्माण बकरी शेड, शुकर शेड, गाय शेड आदि बनाने को लेकर रामगढ़ जिला से दर्जनों भेंडर (सप्लाय ) को अनुशंसा कर मांडू प्रखंड में बालू , गिट्टी, ईटा आदि सामग्री आपूर्ति कर्ता के रूप में सप्लाई देने को लेकर जीएसटी बिल लगाया जाता है. जिसमें सामग्री देने के लिए फर्म के नाम से जीएसटी बिल में राशि भेज दी जाती है.

भेंडर सामग्री सप्लाई (आपूर्ति) नहीं कर के पैसे का बंदरबांट करते हैं, जिसमें प्रखंड से लेकर जिला तक 35 प्रतिशत तक के कमीशन को बांटा जाता है. इस प्रकार हो रहे कमीशन खोरी का मामला पहले भी सामने आ चुका है. लेकिन अभी तक इस पर कोई  कार्रवाई विभाग द्वारा नहीं की गयी है.

बहरहाल इसकी जांच सीआईडी टीम गठित कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है. सप्लायर व अधिकारी इतने चालाक होते हैं कि लाभुक को पैसा देकर उनसे लिखवा लेते हैं कि आपूर्ति कर्ता द्वारा सामान दिया गया है.

आपूर्तिकर्ता के बैंक खाते में जो राशि भेजी गयी है, अविलंब उस बैंक खाते को फ्रीज कर इसकी जांच होनी चाहिए.

शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं है. अगर 6 महीनों के अंदर इन सभी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म नहीं किया गया तो बहुजन समाज पार्टी जनता के साथ मिलकर पंचायत से लेकर प्रदेश तक चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने के लिए संकल्पित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीएम मोदी ने दिया राहुल को करारा जवाब, सूर्य नमस्कार करके अपनी पीठ करूंगा मजबूत

Next Post

चतरा में बॉयलर गिरने से 2 की मौत, 3 अन्य घायल

Next Post
चतरा में बॉयलर गिरने से 2 की मौत, 3 अन्य घायल

चतरा में बॉयलर गिरने से 2 की मौत, 3 अन्य घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d