जमशेदपुर :- कोरोना महामारी को रोकने के लिए जमशेदपुर में जिला प्रशासन का हर संभव प्रयास जारी है. उधर जमशेदपुर लॉक डाउन के दूसरे चरण तक ग्रीन जोन है और इस स्थिति में जिला प्रशासन लोगों से बाहर निकलने पर एक दूसरे से दूरी बनाए, मास्क पहन कर निकलने की अपील कर रहा है.
लॉकडाउन के दूसरे चरण में जिला प्रशासन लगातार लोगों को घरों में रहने की अपील कर रहा है. वहीं झारखंड पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सिंह ने बिना मास्क के पेट्रोल देने पर रोक लगा दी है. इनके द्वारा नो मास्क नो पेट्रोल की शुरुवात की गई है.
उन्होंने कहा लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है. जमशेदपुर में इसकी शुरुआत की गई है और सभी पम्पों में बोर्ड लगा दिया गया है कि नो मास्क,नो पेट्रोल,यानी मास्क पहनिए तभी पेट्रोल आपको मिलेगा.
जिला प्रसाशन ने पूर्व से ही घर से बाहर निकलने वालों के लिए मास्क पहनना आवश्यक कर दिया है. इसी को आगे एसोसिएशन ने बढ़ाते हुए इसके प्रति जागरूक करने हेतु इस पहल की शुरुवात की है. पम्प में आने वाले सभी ग्राहकों के लिए मास्क पहनना आवश्यक है तभी जाकर उन्हें पेट्रोल दिया जाएगा.

