BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

घूस के लिए नहीं थे पैसे, किसान ने अधिकारी की कार से बांध दी भैंस

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in समाचार
घूस के लिए नहीं थे पैसे, किसान ने अधिकारी की कार से बांध दी भैंस
Share on FacebookShare on Twitter

सरकारी सिस्टम में व्याप्त घूसखोरी से जुड़ा मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का एक दिलचस्प मामला इन दिनों सुर्खियां बना हुआ है। यहां एक गरीब किसान से नायब तहसीलदार ने छोटे से काम के लिए 25000 रुपए घूस की डिमांड रख दी। किसान के पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए वह नायब तहसीलदार की डिमांड पूरी नहीं कर पा रहा था, बिना घूस लिए अधिकारी भी काम करने को तैयार नहीं था, किसान रोज तहसील आता लेकिन उसका काम न होता, किसान परेशान हो गया।

पथरिया गांव का किसान भूपत रघुवंशी जब तहसील आया तो अपनी एक भैंस भी लेते आया और तहसील परिसर में खड़ी नायब तहसीलदार की कार से भैंस को बांध दिया। यह नजारा देख तहसील में भीड़ जमा हो गयी। लोग किसान की अजीब हरकत का मतलब नहीं समझ पा रहे थे। मीडियाकर्मियों के जुटने पर किसान ने बताया कि पैतृक संपत्ति लेकर उसका विवाद चल रहा है। वह चाहता है कि पिता के जिंदा रहते संपत्ति का बंटवारा हो जाए। जिसके लिए वह पिछले 7 महीने से तहसील के चक्कर लगा रहा है। नायब तहसीलदार किसान का काम करने के लिए 25000 की घूस मांग रहे हैं। किसान ने बताया कि मेरे पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए मैंने नायब तहसीलदार को अपनी भैंस दे दी।

भूपत रघुवंशी के इन आरोपों को आरोपी नायब तहसीलदार झूठ करार दिया है। काफी समझाने के बाद किसान अपनी भैंस साथ ले जाने पर राजी हुआ। उसने एक प्रार्थना पत्र लिखकर जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को दिया है। किसान ने लिखा, मेरे पास नायब तहसीलदार की डिमांड पूरी करने के पैसे नहीं हैं, इसलिए वह मेरी भैंस को बेंचकर अपनी घूस ले लें। कार से बंधी भैंस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल किसान भूपत रघुवंशी ने घूसखोर अधिकारी को मुन्नाभाई अंदाज में अच्छा सबक सिखाया है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शाह ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की

Next Post

कैबिनेट : पीएम आवास योजना शहरी में अब जी प्लस 8 का भी बनेगा भवन

Next Post
कैबिनेट : पीएम आवास योजना शहरी में अब जी प्लस 8 का भी बनेगा भवन

कैबिनेट : पीएम आवास योजना शहरी में अब जी प्लस 8 का भी बनेगा भवन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d