BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

क्या RBI वापस ले रही 2 हजार के नोट?

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
क्या RBI वापस ले रही 2 हजार के नोट?

क्या RBI वापस ले रही 2 हजार के नोट?

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: ग्राहकों को बहुत जल्द एटीएम में दो हजार रुपये के नोट नहीं मिलेंगे. इंडियन बैंक ने फैसला किया है कि वो अपने एटीएम में 2,000 रुपये के नोट नहीं डालेगा. इसके लिए बैंक ने अपने सभी ब्रांच को जानकारी भी दे दी है.

इसके लिए बैंक ने 17 फरवरी 2020 को ही एक सर्कुलर जारी कर दिया था. इस संदर्भ में इंडियन बैंक ने कहा है कि 2,000 रुपये के नोट निकालने के बाद ग्राहकों को इसे रिटेल आउटलेट्स और अन्य जगहों पर एक्सचेंज कराने में परेशानी होती है.

बैंक के सर्कुलर के अनुसार 1 मार्च 2020 के बाद से इंडियन बैंक के एटीएम में 2,000 रुपये नोट रखने वाले कैसेट्स को डिसएबल कर दिया जाएगा. यानी यह उपलब्ध नहीं होंगे. साथ ही बैंक ने कहा है कि ग्राहकों के लिए एटीएम मशीनों में 200 रुपये के नोटों के कैसेट्स की संख्या और बढ़ाई जाएगी.

Also Read This: नौजवानों की प्रतिभा को तराशने का काम करेगी सरकारः सीएम

हालांकि, बैंक ब्रांच में 2,000 रुपये के नोट उपलब्ध होंगे. यानी बैंक से पैसों की निकासी करते समय ग्राहकों को 2,000 रुपये के नोट दिए जा सकते हैं. बैंक ने साफ कहा है कि ग्राहक 2,000 रुपये के नोट एक्सचेंज कराने के लिए ब्रांच में आ रहे हैं.

ध्यान रहे कि यह फैसला केवल इंडियन बैंक ने ही लिया है. इंडियन बैंक के अतिरिक्त किसी भी सरकारी या निजी बैंक ने एटीएम में 2,000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला नहीं लिया है. इस संबंध में देश के बैंकों के एटीएम सेवाओं का प्रबंधन कराने वाली कंपनी फाइनेंशियल सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स के अध्यक्ष वी बालासुब्रमण्यम के हवाले से कहा गया है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

इंडियन बैंक का यह फैसला केवल ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है. हाल ही में सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक मैसेज बहुत तेजी से वायरल हो रहा था कि भारतीय रिजर्व बैंक जल्द दो हजार रुपये के नोट को बंद करने जा रहा है. लेकिन बाद में आरबीआई ने इस बारे में खंडन जारी किया था. केंद्रीय बैंक ने बयान जारी करते हुए कहा था कि यह सारी अफवाहें हैं. बैंक ने इस बारे में किसी तरह का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नौजवानों की प्रतिभा को तराशने का काम करेगी सरकारः सीएम

Next Post

तेंदुए का शिकार बना 7 साल का मासूम

Next Post
तेंदुए का शिकार बना 7 साल का मासूम

तेंदुए का शिकार बना 7 साल का मासूम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d