BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पटना में अब डीजल ऑटो को परमिट नहीं : सुशील मोदी

by bnnbharat.com
August 17, 2019
in Uncategorized
पटना में अब डीजल ऑटो को परमिट नहीं : सुशील मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने यहां शनिवार को कहा कि ज्यादा धुआं उत्सर्जित करने वाली गाड़ियों पर कार्रवाई के साथ ही अब पटना में डीजल चालित थ्री व्हीलर (ऑटो रिक्शा) को नया परमिट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीजल से सीएनजी में थ्री व्हीलर को परिवर्तित कराने वालों को सरकार प्रोत्साहित करेगी। पटना में एक कार्यक्रम में भाग लेते हुए उपमुख्यमंत्री मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घोषणा के अनुरूप दो अक्टूबर से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने की दिश में प्लास्टिक कैरी बैग के उपयोग पर सख्ती बरती जाएगी तथा थर्मोकोल से बने सामानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाएगा।

मोदी ने कहा कि पटना और पूरे बिहार को वायु, जल व ध्वनि प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा,

“पहले चरण में सरकारी वाहन चालकों को प्रशिक्षण देकर हॉर्न का उपयोग कम से कम करने की हिदायत दी जाएगी। कर्कश हॉर्न के प्रयोग से बहरापन बढ़ता जा रहा है, इसलिए अनावश्यक हॉर्न बजाने व अपने वाहनों में म्युजिकल हॉर्न लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ठंडा के मौसम में पटना की वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा तथा इसके लिए इलेक्ट्रिक, बैट्री व सीएनजी चालित वाहनों को बढ़ावा देने के साथ ही बिल्डिंग मैटेरियल (भवन निर्माण सामग्री) को ढंककर ढोने के लिए सख्ती की जाएगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हटिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल को वोटरों ने दिये 50% अंक

Next Post

कंपनी का अधिकारी 344 करोड़ रुपये की ठगी में गिरफ्तार

Next Post
कंपनी का अधिकारी 344 करोड़ रुपये की ठगी में गिरफ्तार

कंपनी का अधिकारी 344 करोड़ रुपये की ठगी में गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d