BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सीएए-एनआरसी से डरने की जरुरत नहींः आलमगीर आलम

by bnnbharat.com
December 30, 2019
in Uncategorized
सीएए-एनआरसी से डरने की जरुरत नहींः आलमगीर आलम

सीएए-एनआरसी से डरने की जरुरत नहींः आलमगीर आलम

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः  झारखंड सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा है कि सीएए और नआरसी से कुछ होने वाला नहीं हैं, झारखंड केलोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है.

हेमंत सोरेन सरकार में शपथ लेने के दूसरे दिन सोमवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन मेंमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार जिस दिन से सत्ता में आ गयी है, लोग भय मुक्त हो गये है.

सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर भाजपा के सहयोग से पड़ोसी राज्य बिहार में चल रही नितिश कुमार की सरकार ने भी इसे अपने राज्य में लागू नहीं करने की मांग की है.

वहीं पश्चिम बंगाल की सरकार ने भी इसे लागू नहीं करने की बात की है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रारंभ से ही इस मसले देशभर पर स्पष्ट स्टैंड रहा है, जिस कारण झारखंड के लोगों की हताशा, निराशा और भय दूर हो चुका है और अब वे इस पर ज्यादा चर्चा नहीं करना चाहते है, इस मसले पर कुछ होने वाला नहीं है.

उन्होंने बताया कि पार्टी घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) के अनुसार कैबिनेट की पहली बैठक में कई जनआकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया गया.

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अलाउद्दीन का कोई चिराग नहीं है, जनता ने पांच वर्षां के लिए सत्ता दी है, इस दौरान पार्टी घोषणा पत्र में शामिल सभी वायदों को पूरा करने का प्रयास करेगी.

इस मौके पर मंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि पार्टी घोषणा पत्र के अनुसार मंत्रिमंडल की पहली बैठक मेंही पत्थलगड़ी और सीएनटी-एसपीटी एक्ट संशोधन के विरोध में दर्ज हुए मामले को वापस लेने का निर्णय लिया गया.

यह पार्टी के घेषणा पत्र में शामिल था, पार्टी ने सत्ता में आने पर इसे पूरा कर दिया है. उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और अन्य अनुबंधित कर्मियों का महीनों से मानदेय बकाया था इसे शिविर लगाकर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा रिक्त पदों को भरने के अलावा रोजगार के नये अवसर सृजन का भी फैसला लिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कई हिस्सों में शीतलहर का असर, स्कूल बंद

Next Post

केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अपनी तरफ से भरेंगे ‘Board Exam’ की फीस

Next Post
केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अपनी तरफ से भरेंगे ‘Board Exam’ की फीस

केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अपनी तरफ से भरेंगे 'Board Exam' की फीस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d