BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मोदी के रहते कोई देश की खनिज संपदा लूट नहीं सकता, घोटालेबाज हो रहे परेशान : बाबूलाल मरांडी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्यसभा चुनाव में सहयोग के लिए जताया सबका आभार

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in Uncategorized
मोदी के रहते कोई देश की खनिज संपदा लूट नहीं सकता, घोटालेबाज हो रहे परेशान : बाबूलाल मरांडी

मोदी जी के रहते कोई देश की खनिज संपदा लूट नही सकता, घोटालेबाज हो रहे परेशान : बाबूलाल मरांडी

Share on FacebookShare on Twitter

आजसू को बताया भाजपा का नैसर्गिक साथी

रांची : भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारत सरकार द्वारा कोल् ब्लॉक खनन की नीलामी का फैसला ऐतिहासिक निर्णय है जिससे झारखंड प्रदेश को सर्वाधिक लाभ होगा. उन्होंने उक्त बातें प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही.
उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार स्वागत करने के बजाय विरोध में सुप्रीम कोर्ट जा रही है यह बात समझ से परे है।
श्री मरांडी ने कहा कि देश और राज्य की जनता को मार्च 2012 में जारी सीएजी रिपोर्ट की बात याद है। कहा कि कैसे2004 ..9 के बीच यूपीए1 की सरकार में कोल् ब्लॉक को लूटा गया। देश को याद है सीएजी की वह टिप्पणी जिसमे कहा गया था कि यदि कोल ब्लॉक की नीलामी नही होने से देश को 1लाख 80 हजार करोड़ का नुकसान हुआ।

श्री मरांडी ने तंज कसते हुए कहा कि सबको पता है किभारत सरकार के तत्कालीन कोयला मंत्री कौन थे और कैसे उनके विभागीय सचिव श्री पारिख ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि कोयला मंत्रालय का संचालन माफिया लोग कर रहे है। उन्होंने कहा कि देश को पता है कि तत्कालीन कोयला सचिव ने मौखिक तौर पर दिए गए गलत आदेश का पालन नही किया तो कैसे उन्हें हटाने केलिय प्रधानमंत्री को पत्र लिखे गए। श्री मरांडी ने कहा कि ये बातें कोई मनगढ़ंत नही है बल्कि रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
श्री मरांडी ने हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि घोटालेबाज ही सरकार में सहयोगी बने है।

उन्होंने कहा कि देश मे कोयला का अकूत भंडार है।भारत इस क्षेत्र में चौथा स्थान रखता है परंतु हम विश्व के दूसरे सबसे बड़े कोयला आयातक देश भी है।जिसमे बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा भंडार की खपत होती है।भारत सरकार उत्पादन बढ़ाकर आयात को कम करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।और इससे झारखंड को बड़ा फायदा होगा।
उन्होने राज्य सरकार के फैसले को बचकाना बताते हुए कहा कि भूमि,विस्थापन,पुनर्वास,रोजगार ,पर्यावरण यह राज्य सरकार का विषय है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विस्थापन पुनर्वास की नीति लेकर आये, खदान केलिय लिए गएजमीन के बदले के जमीन देने की नीति बनाये, नीलामी सेराज्य को प्राप्त राशि मे रैयतों केलिय 85 प्रतिशत राशि आरक्षित कर दे ,पर्यावरण की नीति बनाये सब मे भारतीय जनता पार्टी सदन के अंदर और बाहर सरकार का साथ देगी।
उन्होंने कहा ,परंतु सरकार की नीयत साफ नही,यह सरकार करना क्या चाहती है यह समझ से बाहर है।
इस संबंध में सर्वदलीय बैठक पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुलाएगी तो हम अवश्य भाग लेकर राज्यहित में सुझाव भी देंगे।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश ने कहा  कि आजसू पार्टी भाजपा का नैसर्गिक और पुराना साथी है। अलग राज्य के आंदोलन को दोनो पार्टियों ने साथ साथ लड़ा है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन लगातार मजबूत हो रहा।

श्री प्रकाश ने राज्य सभा चुनाव में उनके पक्ष में मतदान एवम सहयोग करने केलिय आजसू पार्टी प्रमुख श्री सुदेश महतो,सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी,विधायक लंबोदर महतो,निर्दलीय विधायक श्री सरयू राय,अमित महतो का आभार प्रकट किया।
उन्होंने मीडिया बंधुओं का आभार प्रकट करते हुए कहा उनका राज्यहित में आगे भी सहयोग मिलता रहे ऐसी अपेक्षा है। श्री प्रकाश ने कहा कि वे सिर्फ राज्य की समस्याओं को सदन में उठाएंगे ही नही बल्कि उसके समाधान की दिशा में सार्थक प्रयास भी करते रहेंगे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक सप्ताह के अंदर मापी पुस्तिका अपडेट करे-बीडीओ

Next Post

 23 जून को प्रदेश भाजपा सभी 513 मंडलों में मनाएगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

Next Post
 23 जून को प्रदेश भाजपा सभी 513 मंडलों में मनाएगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

 23 जून को प्रदेश भाजपा सभी 513 मंडलों में मनाएगी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d