BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जरूरी इलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करें: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
April 22, 2020
in समाचार
जरूरी इलाज से कोई वंचित न रहे, निजी अस्पताल जनता को परेशान न करें: हेमंत सोरेन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पूरे राज्य में संचालित “दीदी किचन” की अनूठी पहल को सुचारू रूप से चलाने के लिए झारखण्ड की मेरी माताओं-बहनों को जोहार, धन्यवाद. मुख्यमंत्री दीदी किचन तथा अन्य किचन के माध्यम से हमारी कोशिश है कि राज्य में कोई भूखा न रहे.

श्रमिक भाई की मदद करें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी से रांची स्थित इटकी निवासी श्रमिक को तत्काल उचित स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाते हुए मदद करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके इस मदद के लिए मैं आभारी रहूंगा.

अहमदाबाद में फंसा है मजदूर

मुख्यमंत्री को वीडियो साझा कर जानकारी दी गई कि रांची के इटकी का रहने वाला एक श्रमिक दुर्बलता के कारण ठीक से बोल पाने की भी स्थिति में नहीं है. लॉकडाउन में किसी तरह की मदद नहीं मिलने से उसकी ऐसी स्थिति हुई है. श्रमिक अहमदाबाद में फंसा है. वीडियो में श्रमिक आग्रह कर रहा है कि उसे घर पहुंचा दिया जाए. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अनुरोध गुजरात के मुख्यमंत्री से किया है.

हर जरूरी सरकारी योजना से लाभान्वित करें

मुख्यमंत्री ने उपायुक्त कोडरमा को जयनगर के पूर्वी पंचायत स्थित हरिजन टोला में दो दिनों से भूखे एक परिवार को हर जरूरी सरकारी मदद से जोड़ते हुए सूचित करने का निदेश दिया है.

ना राशन कार्ड और ना ही पेंशन

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि जयनगर पूर्वी पंचायत के हरिजन टोला में एक विधवा और उनके बच्चे दो दिनों भूखे हैं. अभी तक कोई मदद सरकार के द्वारा उन तक नहीं पहुंच सकी है. इनको ना ही विधवा पेंशन मिलता है और ना इनके पास राशन कार्ड है. मामले से संबंधित एक वीडियो भी मुख्यमंत्री से साझा किया गया.

इलाज और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराएं

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से धनबाद निवासी 17 वर्षीय रानी के मामले में संज्ञान लेते हुए रानी को हर जरूरी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है. साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि देखें इस आपदा की घड़ी में निजी अस्पताल जनता को परेशान ना करें.

यह है मामला…

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद निवासी रानी कैंसर से पीड़ित है, इसकी जानकारी कुछ दिनों पूर्व उनके परिजनों को हुआ. जब परिजन उसे लेकर रांची स्थित एक निजी अस्पताल गए तो प्रबंधन ने उसे चिकित्सकों की कमी बताकर इलाज करने से मना कर दिया. इसके बाद कैंसर पीड़ित को लेकर उसके परिजन रिम्स आये, जहां उसे कैंसर वार्ड में भर्ती न कर सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया.

जरूरी ईलाज से कोई वंचित न रहे

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से रिम्स में इलाजरत कैंसर पीड़ित को मदद करने का आग्रह किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सुनिश्चित कराएं कि जरूरी ईलाज से कोई व्यक्ति वंचित न रहे.

कीमोथेरेपी नहीं हो रही

मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि स्तन कैंसर से पीड़ित का ईलाज रिम्स में किया जा रहा है. लॉकडाउन की वजह से इस महीने उन्हें कीमोथेरेपी नहीं दिया गया, जिससे उनकी हालात खराब होती जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार के अध्यादेश का स्वागत: दीपक प्रकाश

Next Post

बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन एवं मास्क का वितरण

Next Post
बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन एवं मास्क का वितरण

बिरहोर लाभुकों के बीच साबुन एवं मास्क का वितरण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d