BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भूख से नहीं हो किसी की मौत, अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in समाचार
भूख से नहीं हो किसी की मौत, अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

भूख से नहीं हो किसी की मौत, अधिकारी करें सुनिश्चित: उपायुक्त

Share on FacebookShare on Twitter

पंकज सिन्हा,

लातेहार:  कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर सरकार के द्वारा किए गए पूर्णतया लाॅक डाउन (तालाबंदी) किए जाने एवं सरकार के निर्देर्शों का अनुपालन सुनिश्चित करवाने के लिए निर्देश दिया गया.

जिसमें उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आंनद ने संयुक्त रूप से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की एवं लाॅक डाउन के दौरान दिए जाने वाले निर्देर्शों का पालन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया.

उपायुक्त जिशान कमर ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लाॅक डाउन किया गया है, आप सभी पदाधिकारी सुरक्षा को लेकर आमजन से अपील करें कि कोई भी व्यक्ति अनावश्यक बाहर नहीं निकलें.

अति आवश्यकत होने पर ही घर से बाहर निकले एवं सामाजिक दूरी का पालन करते हुये खुद की सुरक्षा करें एवं दुसरे को भी सुरक्षित रखे.

पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने पुलिस पदाधिकारियों को पुरी संयमता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आप सभी की भूमिका काफी अहम है.

उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से समन्वय स्थापित करें. उन्हें महामारी संबंधित जानकारी दें एवं घर में ही रहने की अपील करें.

किसी व्यक्ति के मुलभूत आवश्यकता हेतु बाहर निकलने पर उन्हें रोके नहीं. वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही.

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी से बात कर उनके सवालों का भी जवाब दिया.

मौके पर एसडीओ सागर कुमार, डीटीओ बंधन लांग, सभी एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी मौजूद थे.

आकस्मिक सेवाएं छोड़ सभी सेवाएं बंद करने का निर्देश

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा उपायुक्त जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर सभी सेवाओं को बंद रखने का निर्देश दिया.च

इस दौरान उन्होंने सभी वाहन, दुकाने, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, कार्यालय, गोदाम, साप्ताहिक हाट बाजार, सभी प्रकार के निर्माण कार्य, धार्मिक स्थल बंद करवाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त एवं एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि यदि कोई व्यक्ति अनुपालन करने में व्यवधान उत्पन्न करता है तो उस पर कार्रवाई करें।

 

भूख से नहीं हो किसी की मौत, अधिकारी करें सुनिश्चित

उपायुक्त जिशान कमर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सीओ को निर्देशित किया है कि जिले में किसी भी व्यक्ति की भूख से मौत नहीं हो इस सुनिश्चित करें.

उन्होंने सभी पंचायत के मुखिया के पास उपलब्ध आकस्मिक कोष से खाद्यान्न सामग्री खरीदने का निर्देश दिया एवं जरूरत मंद लोगों को राशन मिले इसे सुनिश्चित करने को लेकर निर्देशित किया.

उपायुक्त कमर ने स्पष्ट कहा कि किसी की मौत अगर भूख से होती है तो संबंधित पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी.

 

कालाबाजारी पर बनाए रखें नजर, कालाबाजारी करने वाले की दुकान करें सील

उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने सभी प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को कालाबाजारियों पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

इस दौरान उन्होंने दुकानों एवं उनके गोदामों की नियमित जांच करने एवं कालाबाजारी करने पर कार्रवाई करते हुए दुकान सील करने को लेकर भी निर्देशित किया.

 

कार्डधारियों को दो माह का मिलेगा अग्रिम राशन

उपायुक्त जिशान कमर ने सभी बीडीओ एवं सीओ को निर्देशित किया है कि जिले के प्रत्येक राशनकार्ड धारियों को दो माह का अग्रिम राशन दिया जाएगा.

उन्होंने होम स्टेप डिलेवरी के माध्यम से सभी पीडीएस दुकानों में राशन पहुंचाना सुनिश्चित करवाने की बात कही.

इस दौरान उन्होंने सभी पीडीएस दुकानों से राशन कार्डधारियों को राशन मिले इसे सनिश्चित करने की बात कही, साथ ही ऐसा नहीं होेने पर पीडीएस दुकानदारों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

जिला के सभी दाल भात केन्द्र सक्रिय करने का निर्देश

वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त जिशान कमर ने जिला के सभी दाल-भात केन्द्र को चालू रखने का निर्देश दिया ताकि जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन उपलब्ध हो सके.

 

सभी सीएससी में आक्सीजन एवं दवा सुनिश्चित करने को लेकर किया निर्देशित

उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सीएससी में दवा एवं ऑक्सीजन सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दवा एवं ऑक्सीजन की व्यवस्था रखने का निर्देश दिया.

 

बाहर से आने वाले व्यक्तियों पर रखे नजर, उनकी जांच करायें

उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने बीडीओ,सीओ एवं थाना प्रभारी को विदेश, अन्य राज्य तथा बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया। उन्हांने मुखिया,पंचायत समिति एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित कर बाहर से आने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनका संबंधित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच करवाना सुनिश्चित करने की बात कही।

मोबाइल मेडिकल टीम गठित करने का दिया निर्देश

उपायुक्त जिशान कमर ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मोबाइल मेडिकल टीम गठित करने का निर्देश दिया एवं पंचायत एवं गांव स्तर पर पहुंच कर कोरोना वायरस की जांच करने की बात कही.

सोशल मीडिया पर कोरोना संक्रमण से सबंधित अफवाह प्रसारित करने वाले व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने सोशल मीडिया पर अफवाहों तथा भ्रामक खबरों पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया.

उन्होंने निर्देश दिया है कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना वायरस संक्रमण से सम्बंधित अफवाह या भ्रामक खबर प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक/सोशल मीडिया में चलाता है तो उस व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत कारवाई करें.

चेकनाका लगा कर वाहनों की जांच का निर्देश

उपायुक्त जिशान कमर एवं एसपी प्रशांत आनंद ने सभी बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में चेकनाका लगाकर वाहनों की जांच करने का निर्देश दिया.

इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं से सम्बंधित वाहनों का ही परिचालन हो यह सुनिश्चित करने का निर्देशत किया बाकि सभी वाहनों पर रोक लगाने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्लीज घरों में ही रहिए, सरकार के निर्देशों का पालन कीजिए: सांसद

Next Post

प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन के निर्देश का पालन करते हुए बंद करवाया गया बाजार

Next Post
प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन के निर्देश का पालन करते हुए बंद करवाया गया बाजार

प्रशासन के द्वारा लॉक डाउन के निर्देश का पालन करते हुए बंद करवाया गया बाजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d