BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोई भी भूखा ना रहे, प्रशासन की पहली प्राथमिकता

by bnnbharat.com
April 20, 2020
in समाचार
कोई भी भूखा ना रहे, प्रशासन की पहली प्राथमिकता

कोई भी भूखा ना रहे, प्रशासन की पहली प्राथमिकता

Share on FacebookShare on Twitter

खूंटी: वैश्विक महामारी घोषित नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के मद्देनजर पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया है.

लॉकडाउन अवधि के दौरान खूंटी जिलेवासियों व जरूरतमंदो तक पहुंचकर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. किसी भी व्यक्ति को खाने से संबंधित कोई समस्या न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन पूर्णतया कटिबद्ध है.

इसके साथ ही दाल-भात/खिचड़ी केंद्रों एवं सभी थानों में सामुदायिक किचेन के माध्यम से जिले में कोई गरीब/असहाय व्यक्ति भूखा न रहें, इसे देखते हुए उन्हें भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है.

इसके अलावा उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रखण्डों में दाल-भात केंद्र संचालित किये जा रहे हैं. जिससे कि लोगों को भरपूर मात्रा में खाना उपलब्ध कराया जा सकें.

साथ ही लोगों को निःशुल्क भोजन की सुविधा मुहैया कराने हेतु जिला के सभी थानों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है. जिला प्रशासन द्वारा सभी पंचायतों में हर व्यक्ति तक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु मुख्यमंत्री दीदी किचन भी संचालित किए जा रहे हैं. जहां रोज हजारों की संख्या में लोगों को भोजन कराया जा रहा है.

साथ ही सभी दाल-भात/खिचड़ी केंद्रों में भोजन देते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का विशेष अनुपालन किया जा रहा है. लोगों को एक मीटर की दूरी तथा लाइन में लगकर निश्चित दूरी पर घेरे बनाकर खाना दिया जा रहा है. इन खिचड़ी केन्द्रों में स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

जिले के सभी निसहाय, गरीब, बुजुर्ग एवं बेघर लोगों तक पहुंचकर निःशुल्क भोजन कराया जा रहा है. ताकि भोजन के अभाव में कोई भी गरीब भूखा न रहे. इसके अलावा जिला अंतर्गत जरूरतमंदों के लिए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Updated: झारखंड में कोरोना संक्रमित चार नये मरीज मिले हिन्दपीढ़ी,बोकारो,हजारीबाग व देवघर से एक-एक मरीज मिलें

Next Post

बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा है अनुपालन

Next Post
बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा है अनुपालन

बैंकों में सोशल डिस्टेंसिंग का हो रहा है अनुपालन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d