BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

केजरीवाल के शपथग्रहण को लेकर अन्य राज्य के मुख्यमंत्री या VIP को न्योता नहीं

by bnnbharat.com
February 13, 2020
in समाचार
केजरीवाल के शपथग्रहण को लेकर अन्य राज्य के मुख्यमंत्री या VIP को न्योता नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर चर्चा की. इस दौरान सभी विकल्पों पर विचार किया गया. वहीं शपथग्रहण को लेकर खास खबर ये है कि इसमें किसी बाहरी नेता, अन्य राज्य के मुख्यमंत्री या वीआईपी को न्योता नहीं बुलाया जाएगा. इसकी पुष्टि विधायक गोपाल राय ने की है.

सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल का मानना है कि मंत्रिमंडल के जिन सहयोगियों के काम के आधार पर पार्टी ने चुनाव में जीत दर्ज की है, दोबारा उन्हीं के साथ सरकार बनाई जाए. हालांकि, मंत्रियों के विभागों का बंटवारा बाद में किया जाएगा.

विधायक दल की बैठक के बाद अरविंद केजरीवाल ने आप के वरिष्ठ सहयोगियों के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नामों पर चर्चा की. इसमें पार्टी के तीन वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा, दिलीप पांडेय व आतिशी का नाम सामने आया.

वहीं, सिख समुदाय के प्रतिनिधि के तौर पर जरनैल सिंह के नाम पर भी चर्चा हुई. जबकि मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के नाम पर भी चर्चा हुई. वरिष्ठ नेताओं ने नए सदस्यों की खूबियों व कमजोरियों पर चर्चा की।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री समेत ज्यादा नेताओं का मानना था कि दिल्ली सरकार के मौजूदा मंत्रिमंडल ने बेहतर तरीके से काम किया है. इसी सरकार के काम के दम पर चुनाव जीता गया है. सभी मंत्री विधायक भी बने हैं. ऐसे में मंत्रियों को हटाना ठीक नहीं है.

दिल्ली की नई सरकार में पुराने मंत्री ही आगे भी काम करें. आपसी चर्चा करने के बाद विभागों के बंटवारा करने के साथ इस पर अंतिम फैसला लेने की जिम्मेदारी आप नेता ने अरविंद केजरीवाल पर छोड़ दी है.

 रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में दिल्ली वालों के पहुंचने की उम्मीद

आप को उम्मीद है कि रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में दिल्ली की जनता पहुंचेगी. इसके लिए अरविंद केजरीवाल समेत आप के सभी विधायक लोगों से अपील करेंगे. साथ ही पार्टी अपने स्तर पर सोशल मीडिया के हर फोरम पर दिल्ली वालों को न्योता देगी.

एक पदाधिकारी ने बताया कि आप के करीब एक लाख कार्यकर्ता बूथ मैनेजमेंट स्तर पर काम कर रहे थे. शपथ ग्रहण समारोह में सबके पहुंचने की उम्मीद है. इसके अलावा आम दिल्ली के लोग भी आयोजन में पहुंच सकते हैं.

आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल राय ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में किसी मुख्यमंत्री या अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. माना जा रहा है कि वीआईपी लोगों के आने से उन्हें सुरक्षा देनी पड़ेगी और ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा में परेशानी आएगी इसलिए वीआईपी लोगों को न्योता ही नहीं दिया गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

3 दिन में AAP से जुड़े 10 लाख से ज्यादा लोग

Next Post

राजनीति में आपराधिक छवि के लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी पर चिंतित सुप्रीम कोर्ट

Next Post
राजनीति में आपराधिक छवि के लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी पर चिंतित सुप्रीम कोर्ट

राजनीति में आपराधिक छवि के लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी पर चिंतित सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d