BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

निगम के नए भवन में किसी दूसरे विभाग का कार्यालय नहीं खुलेगा: आशा लकड़ा

by bnnbharat.com
January 22, 2021
in समाचार
निगम के नए भवन में किसी दूसरे विभाग का कार्यालय नहीं खुलेगा: आशा लकड़ा
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- शुक्रवार को मेयर आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के नए भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था तैयार की. उन्होंने ग्राउंड फ्लोर से लेकर आठवीं मंजिल तक कि रूपरेखा भी तैयार कर ली है. मेयर ने बताया कि गुरुवार को नगर निगम परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया है कि निगम के नए भवन में किसी दूसरे विभाग का कार्यालय नहीं खुलेगा.

रांची नगर  निगम के नए भवन में नगर निगम से संबंधित विभागीय कार्यालय ही संचालित होंगे. उन्होंने यह भी कहा कि छठे व सातवें मंजिल पर भी नगर निगम के विभागीय कार्यालय ही संचालित होंगे. इस संबंध में किसी विभागीय आदेश की जरूरत नहीं है. रांची नगर निगम के नए भवन की प्लानिंग के समय ही ग्राउंड फ्लोर से लेकर आठवें फ्लोर तक कि रूपरेखा तैयार कर ली गई थी. निगम परिषद की बैठक में तैयार की गई रूपरेखा को सर्वसम्मति से पारित भी किया गया था.

उन्होंने कहा कि नगर आयुक्त को निर्देश दिया गया है कि नए भवन की उपयोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी पत्र के माध्यम से नगर विकास को भेज दें ताकि वरीय अधिकारी सुविधा की स्थिति में न रहें. मेयर ने यह भी कहा कि रांची नगर निगम के भवन में किसी अन्य विभाग को जगह क्यों दी जाएगी. क्या राज्य सरकार की ओर से विधानसभा के नए भवन में किसी अन्य विभाग के संचालन की अनुमति दी जा सकती है. 

रांची नगर के आठ मंजिले भवन का इस प्रकार होगा उपयोग

ग्राउंड फ्लोर: दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय, वेटिंग लॉबी, पेयजल की सुविधा, 1200 मीटर वाइड पैसेज, 09 कंप्यूटर विथ डबल चेयर (55 वर्ग मीटर)

फर्स्ट फ्लोर: रिसेप्शन, मेयर केबिन, पीए रूम, रेस्ट रूम, वेटिंग लॉबी, बोर्ड मीटिंग रूम, कंट्रोल रूम, इलेक्ट्रिकल रूम, कोर्ट रूम, रिव्यु मीटिंग रूम, म्युनिसिपल कमिश्नर आफिस, रेस्ट रूम.

सेकेंड फ्लोर: डिप्टी मेयर केबिन, पीए रूम, रेस्ट रूम, वेटिंग एरिया , थ्री एईओ, वैन एईओ, एईओध्सहायक नगर आयुक्त का कार्यालय, तीन अतिरिक्त कमरा, उप नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त का कार्यालय.

थर्ड फ्लोर: स्वास्थ्य शाखा, डॉक्टर रूम 02, सहाय अभियंता का कार्यालय, स्टोर रूम, कार्यपालक अभियंता वाटर बोर्ड का कार्यालय, सिटी मैनेजर केबिन, कनीय अभियंता-06 केबिन, अधीक्षण अभियंता वाटर बोर्ड का कार्यालय, हेड क्लर्क (कॉरिडोर में),  जूनियर स्टाफ, वाटर बोर्ड सेक्शन, इलेक्ट्रिकल हेड.

फोर्थ फ्लोर: चीफ आर्किटेक्ट एंड प्लानर नगर निगम, सहायक अभियंताओं का केबिन, कनीय अभियंताओं का केबिन, सिटी मैनेजर, कार्यपालक अभियंता (02), अभियंत्रण शाखा के तकनीकी सलाहकार का कार्यालय, मुख्य अभियंता का कार्यालय, वेटिंग लॉबी, टाउन प्लानिंग सेक्शन, पीए व टाउन प्लानर कार्यालय.

फिफ्थ फ्लोर: आफिस सुपरिन्टेन्डेन्ट, रिकॉर्डध् स्टोर सेक्शन, हेड 1-3, लीगल सेक्शन, स्थापना शाखा, लीगल सेक्शन स्टोर, सामान्य स्टोर, चीफ अकाउंटेंट, सामान्य शाखा, स्थापना शाखा स्टोर, किचन, ओपन सीटिंग कैफेटेरिया, फ्लैग होस्टिंग पेडेस्टल.

सिक्स्थ फ्लोर: राजस्व, नजारत, बाजार, रेगुलेशन, मार्केटिंग हेड, रिकॉर्डस्टोर मार्केटिंग, हेड रेगुलेशन, रिकॉर्ड रेवेन्यू, रिकॉर्ड स्टोर रेवेन्यू, चीफ आफिस.

सेवेंथ फ्लोर: अभियंत्रण शाखा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सहायक अभियंता, अभियंता (च्ड.ल्), स्वच्छ भारत मिशन हेड, चीफ सिटी मैनेजर, अमृत योजना, स्टोरेज.

एइठ फ्लोर: मल्टी परपस हॉल 190 लोगों के लिए, पार्षद लाउन्ज, सेंट्रल रिकॉर्ड रूम.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हाथी के साथ बर्बरता, कान में फंसा जलता टायर

Next Post

राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप पहुंचे रांची

Next Post
राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप पहुंचे रांची

राबड़ी देवी, तेजस्वी और तेजप्रताप पहुंचे रांची

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d