नई दिल्ली: केंद्र सरकार द्वारा उच्च मूल्य के नोटों को सर्कुलेशन से नियंत्रित तरीके से वापस लेने की अटकलों के बीच केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि सरकार का 2000 रुपए के नोटों को वापस लेने की कोई योजना नहीं है.
Also Read This: कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है: SDO
लोकसभा में एक लिखित उत्तर में मंत्री ने कहा कि 500 रुपए और 200 रुपए मूल्यवर्ग के बैंक नोटों के अत्यधिक प्रचलन के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने उक्त मूल्यवर्ग के नोटों के लिए एटीएम को फिर से कन्फिगर करने के लिए अपने स्थानीय प्रधान कार्यालयों को सूचना जारी की है.
Also Read This: शर्मनाक: युवक ने किया अपनी ही मां से दुष्कर्म, गिरफ्तार
पिछले कुछ महीनों से बाजार में 2000 रुपए के नोटों की कम संख्या की वजह से अटकलें लगाई जा रही थीं कि सरकार इसे प्रचलन से बाहर करने की योजना बना रही है.
ठाकुर ने कहा कि 2000 रुपए के नोट का चेंज प्राप्त करना एक समस्या बन रही है, ऐसे में एसबीआई और इंडियन बैंक ने अपने एटीएम में कम मूल्य वर्ग के 500 रुपए व 200 रुपए के नोटों के लिए बदलाव करने का फैसला किया है.
उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटों की छपाई सरकार द्वारा आरबीआई की सलाह पर की जाती है.

