BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रेल सेवाओं को रोकने की कोई योजना नहीं है : रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष

by bnnbharat.com
April 9, 2021
in Uncategorized
महाराष्ट्र  से बिहार के लिए खुलेंगी 45 स्पे‍शल ट्रेनें, लॉकडाउन जैसी बंदिशों के बाद भगदड़ की स्थिति
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: नौ अप्रैल रेलवे ने शुक्रवार को कहा कि उसकी रेल सेवाओं को रोकने या ट्रेनें कम करने की कोई योजना नहीं है और साथ ही उसने यात्रियों को जरूरत पड़ने पर अधिक ट्रेनें चलाए जाने का आश्वासन दिया.

रेलवे की ओर से यह बयान ऐसे समय में जारी किया गया है, जब कई स्थानों से प्रवासी मजदूरों के घर लौटने की खबरें आ रहीं हैं.

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने यात्रियों को आश्वासन दिया कि ट्रेनों की कोई कमी नहीं होगी और रेलवे ट्रेनों की मांग बढ़ते ही अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था करेगा.

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ” रेल सेवाओं को रोकने या ट्रेनें कम करने की कोई योजना नहीं है. जितनी जरूरत होगी, हम उतनी ट्रेनें चलाएंगे. परेशानी की कोई बात नहीं है. गर्मियों में यात्रियों की संख्या सामान्य है और भीड़ कम करने के लिए हमने पहले ही अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा कर दी है.”

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रा करने वाले लोगों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है. मीडिया से बात करते हुए कई लोगों ने कहा कि लॉकडाउन के डर के कारण वे अपने गृह निवास लौट रहे हैं.

शर्मा ने कहा, ” जो लोग यात्रा करना चाहते हैं, उनके लिए ट्रेनों की कोई कमी नहीं है, मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मांग के अनुसार ट्रेनें चलाईं जाएंगी.”

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने यात्रियों से कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि करने वाली रिपोर्ट मांगने की बात भी खारिज कर दी.

साथ ही उन्होंने कहा कि वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ट्रेनों की आवाजाही रोकने या उसे कम करने के लिए अभी तक महाराष्ट्र से कोई आधिकारिक परिपत्र नहीं मिला है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीएम ममता बनर्जी के पोस्टर फाड़े जाने से समर्थकों में आक्रोश, बीजेपी पर आरोप ममता बनर्जी का पोस्टर फाड़े जाने से आक्रोश

Next Post

चीन में Corona का खौफ, अधिकांश युवा मौत के डर से लिखने लगे अपनी वसीयत

Next Post
ब्रिटेन से लौटे 20 लोगों में मिले कोरोना वायरस के नये लक्षण

चीन में Corona का खौफ, अधिकांश युवा मौत के डर से लिखने लगे अपनी वसीयत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d