BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

US की वुहान लैब थ्योरी को साबित करने वाला नहीं है कोई सबूत: WHO

by bnnbharat.com
May 5, 2020
in समाचार
US की वुहान लैब थ्योरी को साबित करने वाला नहीं है कोई सबूत: WHO
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का कहना है कि अमेरिकी सरकार ने ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों के मनगढ़त दावे का समर्थन करने के लिए कोई सबूत नहीं दिया है, जो यह दावा करता है कि कोविड-19 वुहान की एक लैब में पैदा हुआ था. चीन ने इन बातों को सिरे से खारिज किया है.

डोनाल्ड ट्रंप लगातार बोल रहे हैं कि उनके पास इस बात का सबूत है कि वायरस की उत्पत्ति वुहान लैब में हुई थी. हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि पिछले साल यह मीट मार्केट से जानवरों से मनुष्यों के अंदर प्रवेश किया था. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने शनिवार को कहा कि उनके पास अपनी बात साबित करने के लिए कई सारे सबूत हैं.

डब्ल्यूएचओ के आपात स्थिति के निदेशक डॉक्टर माइकल रायन ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने सार्वजनिक रूप से न तो इन सबूतों को पेश किया है और ही डब्ल्यूएचओ को दिए हैं.

उन्होंने कहा, ‘इसलिए हमारे दृष्टिकोण से, यह केवल अटकलबाजी हैं. किसी भी साक्ष्य-आधारित संगठन की तरह, हम ऐसी किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए तैयार हैं जो वायरस की उत्पत्ति को लेकर दावा करता हो.’

रायन ने जोर देते हुए कहा, ‘यह भविष्य के नियंत्रण के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सूचना के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण लेख है. यदि ऐसा कोई डाटा या सबूत उपलब्ध है तो इसका फैसला अमेरिकी सरकार को करना है कि उसे साझा किया जाए या नहीं लेकिन डब्ल्यूएचओ के लिए सूचना के अभाव में काम करना मुश्किल है.’

डब्ल्यूएचओ के आपात कार्यक्रमों के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर माइक रायन ने जिनेवा में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि डब्ल्यूएचओ के लिए चीनी वैज्ञानिकों के डाटा से सीखना और सात मिलकर जवाब ढूंढने के लिए ज्ञान प्राप्त करना महत्वपूर्ण था. उन्होंने इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने के प्रति आगाह किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर जारी: ITBP के 45 जवान हुए कोरोना से संक्रमित

Next Post

CBSE Board Exam 2020: 6 मई तक आ जाएगा बचे हुए EXAM का शेड्यूल

Next Post
CBSE Board Exam 2020: 6 मई तक आ जाएगा बचे हुए EXAM का शेड्यूल

CBSE Board Exam 2020: 6 मई तक आ जाएगा बचे हुए EXAM का शेड्यूल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d