नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया की मांग ने कहा हमें पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बलात्कारियों के खिलाफ सख्ती बरतते हुए और कड़े कानूनी प्रावधान लाएगी. उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाओं के प्रति अपराध बेलगाम गति से बढ़ रहे हैं. इन्हें वर्तमान तरीकों से नहीं रोका जा सकता. इसके लिए कानूनी प्रावधानों को और सख्त किए जाने की जरूरत है.
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि हमारे केस में वकीलों के खेल हो रहे हैं. इसी वजह से निर्भया को न्याय मिलने में विलंब हो रहा है. देखते हैं यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा समाज में बच्चियां सेफ नहीं है. कहीं न कहीं न्याय न मिल पाना ही ऐसे अपराधियों को हौसला देता है. पूरा समाज देख रहा है, क्योंकि इस फैसले का हमें ही नहीं, बल्कि पूरे देश को इंतजार है. दोषियों को फांसी तो सुना दी जाती है, लेकिन होती नहीं. आशा देवी ने कहा मुझे दिल्ली में 32 साल हो गए, मैंने आज तक किसी रेपिस्ट को फांसी होते नहीं देखा.

