BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं : तेजस्वी यादव

by bnnbharat.com
January 14, 2021
in समाचार
रोजाना 6 लोगों की मौत, बिना जांच और उपचार के मरने वालों की गिनती ही नहीं: तेजस्वी
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: बिहार की नीतीश कुमार सरकार राज्य में बढ़ रही क्राइम की घटनाओं को लेकर विपक्ष के निशाने पर है. गुरुवार को एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार को घेरा. तेजस्वी ने निशाना साधा कि बिहार की मिलावटी सरकार में कोई भी सुरक्षित नहीं है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया कि बिहार की मिलावटी सरकार में कोई सुरक्षित नहीं है. विधायकों और उनके परिजनों पर सरेआम सरेराह गोलियां बरसाई जा रही है. जब तक मुख्यमंत्री और दो-दो उपमुख्यमंत्री बिहार में प्रतिदिन 100-150 लाशें नहीं गिन लेते उन्हें नींद नहीं आती, जंगलराज के महाराजा चुप क्यों हैं.

आपको बता दें कि तेजस्वी यादव की ओर से एक खबर साझा की गई, जिसमें बताया गया है कि सीवान में एक राजद नेता के दामाद पर गोली से हमला किया गया है. दामाद की जान तो बच गई, लेकिन अपराधी फायरिंग करने के बाद फरार हो गए.

इससे पहले पटना में इंडिगो के स्टेशन मैनेजर रूपेश कुमार सिंह की हत्या के मामले को लेकर भी नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर है. तेजस्वी यादव भी राज्य सरकार की तीखी आलोचना कर चुके हैं.

रूपेश हत्याकांड को लेकर तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘बिहार में लगातार घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लोग अपने घर से बाहर निकलने में असहज महसूस कर रहे हैं, अब तो घर में घुसकर लोगों को गोली मार दी जा रही है, एक गोली नहीं, सुनने में आया है कि 15 राउंड गोली चली, जिसमें 6 राउंड गोली रूपेश जी को लगी.’

रूपेश हत्याकांड को लेकर लगातार हुई किरकिरी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी से स्टेटस रिपोर्ट ली और तुरंत एक्शन लेने को कहा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

देश के अलग- अलग राज्यों में भूकंप, त्यौहार की बीच दिखी लोगों में दहशत

Next Post

धुंध का कहर: आपस में टकराईं कई गाड़ियां, तीन की मौत, कई घायल

Next Post
सिपाही और पुत्र की सड़क हादसे में मौत, पत्नी घायल

धुंध का कहर: आपस में टकराईं कई गाड़ियां, तीन की मौत, कई घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d