वाशिंगटन: अमेरिकी चुनाव में कमला हैरिस की ऐतिहासिक चुनावी जीत के बाद जल्द ही वह उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाली हैं. वहीं उनके पति इसके बाद ‘सेकेंड जेंटलमैन’ कहलाए जाएंगे. इस बात की पुष्टि खुद कमला हैरिस की है. वह अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के पति हैं.
अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी को ‘फर्स्ट लेडी के नाम से संबोधित किया जाता है, जबकि उपराष्ट्रपति की पत्नी को ‘सेकेंड लेडी’ कहा जाता है. लेकिन इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें कमला हैरिस कहती नजर आ रही हैं कि वह अपने पति को ‘सेकेंड जेंटलमैन’ नहीं, बल्कि ‘हनी’ कहकर ही बुलाएंगी.
बता दें, अमेरिका के इतिहास में पहले कभी भी महिला राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति नहीं रहीं इसलिए औपचारिक टाइटल ‘सेकेंड जेंटलमैन, सेकेंड हसबैंड’ निर्वाचित नेता के पहले पति को दिया जाएगा. हैरिस के निर्वाचन के साथ ये पदनाम पहली बार होंगे, जैसे पहली महिला, पहली अश्वेत महिला, भारतीय मूल की पहली महिला और पहली प्रवासी बेटी जो उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी और उनके पति भी अपने तरीके से पहली बार इतिहास रचेंगे.

