BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आरोग्य सेतु ऐप से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं, डेटा की सुरक्षा में है बेहद मजबूत: केंद्रीय मंत्री

by bnnbharat.com
May 6, 2020
in समाचार
आरोग्य सेतु ऐप से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं, डेटा की सुरक्षा में है बेहद मजबूत: केंद्रीय मंत्री

आरोग्य सेतु ऐप से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं, डेटा की सुरक्षा में है बेहद मजबूत: केंद्रीय मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना वायरस के संक्रमितों को ट्रैक करने के लिए बने आरोग्य सेतु ऐप के सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने के बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जवाब दिया है और निजता को खतरा बताने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु में सुरक्षा मानकों का कोई उल्लंघन नहीं हो रहा है.

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, “आरोग्य सेतु ऐप भारतीयों की सुरक्षा के लिए जनहित में है और इस ऐप से प्राइवेसी को कोई खतरा नहीं है. निजता संरक्षण और सुरक्षा, डेटा की सुरक्षा के मामले में आरोग्य सेतु बेहद मजबूत ऐप है.”

बता दें कि Elliot Alderson नाम के एक हैकर ने ट्वीट के जरिए कहा था कि आरोग्य सेतु ऐप में सिक्युरिटी से जुड़ी एक कमी सामने आई है. इससे 9 करोड़ भारतीयों के डाटा को खतरा है. एक अन्य हैकर्स ने भी आरोग्य सेतु एप के डाटा हैकिंग को लेकर सचेत किया है.

इसके बाद आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की टीम ने इसे खारिज करते हुए बताया था कि कि यूजर्स का डाटा मोबाइल ऐप में पूरी तरह से सुरक्षित है, इस पर किसी भी तरह के डाटा हैकिंग का खतरा नहीं है.

आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप की टीम ने कहा कि हमने ऐप की सुरक्षा को लेकर कई हैकर्स के साथ बातचीत की है. इससे हमें पता चला है कि आरोग्य सेतु की सुरक्षा को हैकर्स आसानी से तोड़ नहीं सकते.

बता दें कि आरोग्य सेतु ऐप को सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमितों को ट्रैक करने के लिए डिवेलप किया गया है. आरोग्य सेतु ऐप ऐसे लोगों का पता लगाता है जो इस बीमारी से पीड़ित हैं और इनके निकट रहने वाले लोगों को इस बारे में सतर्क किया जाता है. हालांकि इसके लिए यूजर्स को जीपीएस और ब्लूटूथ को ऑन रखना पड़ता है.

सरकार ने हाल ही स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों से कहा है कि अब कंपनियां फोन में आरोग्य सेतु एप को पहले से ही इंस्टाल करें. मिनस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रिक्स एंड आईटी के मुताबिक, आरोग्य सेतु मोबाइल को लॉन्चिंग समय से लेकर अब तक 9 करोड़ यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आश्चर्यजनक: कोरोना को 90 साल की बुजुर्ग महिला ने हराया, मिली छुट्टी

Next Post

अधीर रंजन फिर से पीएसी अध्यक्ष नियुक्त

Next Post
अधीर रंजन फिर से पीएसी अध्यक्ष नियुक्त

अधीर रंजन फिर से पीएसी अध्यक्ष नियुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d