BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान’: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
February 8, 2021
in समाचार
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तंज, कहा आत्मनिर्भर बनिए यानि अपनी जान खुद ही बचा लीजिए
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने बजट को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है. राहुल ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि बजट में कुछ उद्योगपतियों का ही ध्यान रखा गया है और सैनिकों की पेंशन तक में कटौती की गई है.

राहुल गांधी ने अपन ट्वीट में लिखा ”बजट में सैनिकों की पेंशन में कटौती. ना जवान ना किसान, मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान!” . राहुल गांधी केंद्र सरकार के बजट को लेकर लगातार हमालावर रुख अपनाए हुए हैं. इससे पहले उन्होंने पेट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ाने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बजट बिगाड़ दिया है. देखिए आज के अपने ट्वीट में उन्होंने क्या लिखा है.

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था और इस बजट को सिर्फ एक प्रतिशत आबादी का बजट बताया था. राहुल गांधी ने ये भी कहा था कि जनता के हाथ में पैसे देने की जरूरत है.

राहुल गांधी ने बजट को लेकर कहा था कि मोदी सरकार अपने कुछ उद्योगपति दोस्तों को भारत की संपत्ति सौंपना चाहती है. राहुल गांधी ने कहा, ”सरकार लोगों के हाथों में पैसे देने के बारे में भूल गई. मोदी सरकार की योजना भारत की संपत्तियों को अपने पूंजीपति मित्रों को सौंपने की है.” दरअसल, आम बजट में मोदी सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और वित्तीय संस्थानों में हिस्सेदारी बिक्री से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. इसे राहुल ने संपत्तियों को मित्रों देने की योजना बताया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5

Next Post

अंधविश्वास: कलयुगी मां ने 6 साल के बच्चे की दी बली, गिरफ्तार

Next Post
अंध विश्वास ने ली मासूम की जान, बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म कर निकाले फेफड़े

अंधविश्वास: कलयुगी मां ने 6 साल के बच्चे की दी बली, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d