BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मां के निधन पर कोई नहीं था साथ: एक्टर अर्जुन कपूर

by bnnbharat.com
May 25, 2020
in Uncategorized
मां के निधन पर कोई नहीं था साथ: एक्टर अर्जुन कपूर

मां के निधन पर कोई नहीं था साथ: एक्टर अर्जुन कपूर

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को हम सभी ने पर्दे पर बड़े-बड़े विलेन को धूल चटाते देखा है. फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी अर्जुन कपूर काफी टफ पर्सनालिटी रहे हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने दिल दहला देने वाली बात शेयर की है.

अर्जुन कपूर ने बताया कि उनके बॉलीवुड डेब्यू से ठीक 45 दिन पहले उनकी मां मोना शौरी का आकस्मिक निधन हो गया था. अचानक हुई मां की मौत से वह पूरी तरह टूट गए थे. अर्जुन का कहना है कि जिस वक्त उनके जीवन में यह सब हुआ उस समय उनके आंसू पोंछने के लिए कोई भी करीबी मौजूद नहीं था.

अर्जुन कपूर ने बताया कि उनकी मां की मौत के बाद उनकी बहन अंशुला कपूर ने उनका काफी साथ दिया था. मां की मौत से वह मानसिक रूप से काफी टूट गए थे. जिसमें स्थिरता लाने के लिए उनकी बहन अंशुला ने उनका पूरा साथ दिया. उन्होंने बताया कि मां की मौत के 6 साल बाद तक उन्होंने मां के कमरे को नहीं खोला था.

अर्जुन का कहना है कि मां को खोने का दर्द वह अच्छे से जानते हैं इसीलिए जब उनकी सौतेली मां दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर सुनी तो वह अपनी सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर के साथ इनके दुख में शामिल हुए.

अर्जुन को आज भी उनकी मां का निधन एक डरावने सपने जैसा ही लगता है. उनका कहना है कि ‘निश्चित रूप से मां को खोने का दर्द मुझे हर रोज परेशान करता है. मैं अपनी मां को हर रोज याद करता हूं.’ इसके साथ ही अर्जुन कहते हैं कि ‘वह अब कभी वापस मेरे पास नहीं आ सकती हैं. यह बिल्कुल ऐसा है की मैं जब भी कहीं जाने के लिए अपने पैरों पर खड़ा होता हूं तो मेरी रीढ़ की हड्डी टूट गई हो.’

अर्जुन कपूर ने हाल ही में मदर्स डे पर एक दिल दहला देने वाला पोस्ट किया था. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया था. इसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखते हुए अपनी मां को याद किया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुबोधकांत सहाय की पहल पर इलाहीनगर में जरूरतमंदों के बीच बांटा गया राशन

Next Post

अंत्येष्टि मंगलवार को, आज कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

Next Post
अंत्येष्टि मंगलवार को, आज कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

अंत्येष्टि मंगलवार को, आज कांग्रेस भवन में दी जाएगी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d